तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 40 फिट नीचे सोन नदी में गिरी, तीन युवक घायल, राहगीरों ने बचाई जान

तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 40 फिट नीचे सोन नदी में गिरी, तीन युवक घायल, राहगीरों ने बचाई जान


अनूपपुर

जिला मुख्यालय में देर रात कलेक्टर बंगले के पास सोन नदी पुल पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की करीब 30 फीट लंबी लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 40 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। गनीमत रही कि कार नदी के ऐसे हिस्से में गिरी, जहां पानी की गहराई कम थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया

जानकारी के अनुसार MP 65-C-7111 नंबर की कार अनूपपुर से पसला की ओर जा रही थी। रात करीब 11:30 बजे सोन नदी पुल पर पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। टक्कर के चलते कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयासिटी गाइड खोजें

हादसे के बाद मौके से गुजर रहे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए नदी किनारे उतरकर कार में फंसे तीनों युवकों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई। इनमें एक युवक को अपेक्षाकृत अधिक चोटें आई थीं।

करीब 40 फीट की ऊंचाई से कार के नीचे गिरने के बावजूद तीनों युवकों का गंभीर रूप से घायल नहीं होना राहत की बात रही। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से नदी किनारे गिरी कार को बाहर निकलवाकर थाना परिसर में खड़ा कराया। सुरक्षा के मद्देनजर पुल पर कुछ समय के लिए यातायात भी रोका गया, जिसे करीब आधे घंटे बाद बहाल कर दिया गया।

एसआई कोमल अजरिया के अनुसार कार में सवार अनुभव शुक्ला (32), रत्नेश शुक्ला (30) और ऋषि तिवारी (26) शराब के नशे में थे। तीनों अनूपपुर के जमुडी और सकरा क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक हादसे के संबंध में घायलों ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। मामले की जांच जारी है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget