25 हजार का गाँजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार, अवैध रेत उत्तखनन पर पुलिस ने 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली किया जब्त

25 हजार का गाँजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार, अवैध रेत उत्तखनन पर पुलिस ने 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली किया जब्त


अनूपपुर

बिजुरी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के तस्करों के विरुद्ध एक प्रभावी और सफल कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के कब्जे से 2 किलो 345 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 25,000 रुपये है।

मुखबिर द्वारा विश्वसनीय सूचना मिली कि ठाकुर बाबा धाम (लोहसरा) के पास बरगद के पेड़ के नीचे चबूतरे पर एक व्यक्ति काले बैग में मादक पदार्थ गांजा लेकर बैठा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस स्टाफ और साक्षियों के साथ मौके पर पहुँचकर देखा गया तो एक व्यक्ति काला बैग लिए बैठा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह बैग सहित झाड़ियों की तरफ भागने लगा, जिसे पुलिस बल द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम बबलू बेनिया (पिता निलंबर बेनिया, उम्र 44 वर्ष, मूल निवासी- बक्सी तुलसी पाली, थाना जूनागढ़, जिला कालाहांडी, ओडिशा, हाल निवासी- वार्ड नं. 07, पड़रीपानी, बिजुरी) बताया।

आरोपी के पास मौजूद काले रंग के बैग की तलाशी लेने पर उसके अंदर हरी सूखी पत्तियां, डंठल और बीजयुक्त मादक पदार्थ गांजा पाया गया, जिसे आरोपी ने गांजा होना स्वीकार किया। गांजे का कुल वजन 02 किलो 345 ग्राम पाया गया। जिसे जब्त करके एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(b) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और विवेचना में लिया गया।

*अवैध रेत उत्तखनन पर पुलिस ने 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली किया जब्त*


शहडोल जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने देवलोंद और जैतपुर थाना क्षेत्रों में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए रेत से लदी चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखकर कई चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।

देवलोंद थाना पुलिस को झिरिया क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी जिया उल हक ने तत्काल टीम को मौके पर भेजा। पुलिस को देखकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पीछा करने के बावजूद वह पकड़ में नहीं आया। इसके बाद झिरिया दादर के पास भी रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई, जिसका चालक पुलिस को देखकर फरार हो गया। दोनों वाहनों को जब्त कर थाने लाया गया और अज्ञात चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

जैतपुर थाना पुलिस ने गाड़ाघाट और तितरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन में लगे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कीं। पुलिस ने सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। एसपी के निर्देश पर लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। बीते दिनों ब्यौहारी पपौंध में भी कार्यवाही देखने को मिली थी।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget