प्रेम प्रसंग के विवाद पर ट्रैक्टर से कुचला, चाचा की हुई मौत, घायल भतीजा अस्पताल में भर्ती

प्रेम प्रसंग के विवाद पर ट्रैक्टर से कुचला, चाचा की हुई मौत, घायल भतीजा अस्पताल में भर्ती


शहडोल 

जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर चल रहे विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया, देवलोंद थाना क्षेत्र के ग्राम मगरदहा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क पर जा रहे चाचा-भतीजे को अपनी चपेट में ले लिया, हादसे में चाचा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि भतीजा ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा, हालांकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया, परिजनों ने इसे महज हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए ट्रैक्टर चालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

देवलोंद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मगरदहा के धरी नंबर-01 में उस समय सनसनी फैल गई, जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो लोगों को कुचल दिया, इस घटना में रामप्रताप कोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके भतीजे दुर्गा कोरी ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचा ली, हादसे में घायल दुर्गा कोरी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक आकाश वैश्य ने जानबूझकर ट्रैक्टर चढ़ाकर रामप्रताप कोरी की हत्या की है। परिजनों का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद चला आ रहा था और इसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। ,घटना की सूचना मिलते ही देवलोंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,वहीं घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget