खेलते-खेलते मासूम बालक कुँए में गिरा हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

खेलते-खेलते मासूम बालक कुँए में गिरा हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी


अनूपपुर

कोतवाली थाना क्षेत्र के कांसा गांव में घर के पास स्थित कुआं के पास खेलते-खेलते अचानक एक अबोध बालक कुआं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई, ग्रामीण जनों ने घटना की सूचना कोतवाली थाना अनूपपुर को दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय अनूपपुर से 8 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत कांसा के वार्ड क्रमांक 13 टिकरीटोला निवासी चोखेलाल सिंह का दो वर्षीय पुत्र वीर सिंह अपनी 4 वर्षीय बहन सुनैना सिंह एवं दादी फूलबाई सिंह के साथ घर के पास स्थित नंदलाल पिता रामस्वरूप यादव के खेत में बने कुंआ के समीप खेल रहा था, तभी अचानक अबोध बालक वीर सिंह कुआं में गिरकर डूब गया हल्ला होने पर पड़ोस के ग्रामीण संतोष, विकास, शंभू एवं अन्य कुआं में अंदर घुसकर एवं बाहर से खोजबीन करने पर बालक मृत स्थिति में पानी के अंदर मिलने पर निकालते हुए घर में शव रख कर घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा कोतवाली थाना अनूपपुर के थाना प्रभारी को दी गयी। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget