भारी बारिश से पुलिया टूट जर बहा, जनजीवन हुआ प्रभावित, जान में जोखिम डाल कर नदी कर रहे हैं पार
उमरिया
जिले में भारी बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हो गया है। झिरझिरी नदी के ऊपर बनी पुलिया के कई हिस्से नदी के तेज बहाव में बह गया है। जिसके कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहाहै। बारिश का असर कई जिलों में देखने को मिल रहा है। कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं जबकि नदी-नाले उफान पर हैं। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
भारी बारिश के चलते जिले के नदी-नाले उफान पर हैं। बारिश और तेज जलभराव के कारण कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। वहीं, कुछ स्थानों पर पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त होकर पानी के तेज बहाव में बह गई हैं। इसके चलते ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम बरतराई में झिरझिरी नदी के ऊपर प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत हाल ही में बनी पुलिया के कई हिस्से तेज बहाव में बह गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी में अचानक बढ़े जलस्तर के कारण स्थिति गंभीर हो गई है और ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नदी-नालों को पार करना पड़ रहा है।
