एसपी के आदेश के बाद यातायात चौकी का अस्तित्व समाप्त, हाइवे की सुरक्षा पर उठे सवाल, क्या राम भरोसे चलेगी व्यवस्था?

एसपी के आदेश के बाद यातायात चौकी का अस्तित्व समाप्त, हाइवे की सुरक्षा पर उठे सवाल, क्या राम भरोसे चलेगी व्यवस्था?


अनूपपुर

जिले की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी किए गए एक आदेश ने पुलिस महकमे के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आदेश में यातायात हाईवे सुरक्षा चौकी फुनगा में पदस्थ समस्त बल को, उप निरीक्षक आनंद तिवारी को छोड़कर, तत्काल प्रभाव से थाना यातायात अनूपपुर में पदस्थ किए जाने का उल्लेख है।

जिले में यातायात व्यवस्था के सुचारु एवं प्रभावी संचालन तथा उपलब्ध बल की कमी को देखते हुए फुनगा हाईवे सुरक्षा चौकी के बल को यातायात थाना अनूपपुर में पदस्थ किया जा रहा है। आदेश में यह भी निर्देशित किया गया है कि इस बल का उपयोग पूरे जिले में यातायात व्यवस्था के प्रभावी संचालन, यातायात नियंत्रण, सड़क सुरक्षा एवं आवश्यकता अनुसार अन्य यातायात संबंधी ड्यूटी में किया जाए।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब फुनगा क्षेत्र में हाईवे सुरक्षा के लिए अलग से चौकी स्थापित है, तो वहां से लगभग पूरा बल हटाकर यातायात थाने में संलग्न करने के बाद हाईवे की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था किसके भरोसे रहेगी?

फुनगा क्षेत्र में पूर्व में भी गंभीर सड़क दुर्घटनाओं के दौरान पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किए जाने के मामले सामने आए हैं। ऐसे में हाईवे सुरक्षा चौकी के बल को हटाने का निर्णय सड़क सुरक्षा के लिहाज से कितना प्रभावी होगा, यह आने वाला समय बताएगा।

आदेश में बल की कमी को इसका प्रमुख आधार बताया गया है। लेकिन सवाल यह भी उठ रहा है कि यातायात थाने में अचानक अतिरिक्त बल उपलब्ध कराने की आवश्यकता क्यों महसूस हुई और इस फैसले से वास्तविक रूप से किस व्यवस्था को मजबूत किया जाना है।


Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget