स्वदेशी जागरण मंच द्वारा शिवभक्तों की सेवा स्टाल लगाकर वितरण की सामग्री
देवघर
नटराज की नगरी बाबाधाम में स्वदेशी अपनाने और भारत को समृद्ध राष्ट्र बनाने एवं विश्वगुरु बनाने के मिशन के साथ, पूरे श्रद्धा, निष्ठा, व समर्पण के साथ देवतुल्य बोलबम कांवरिया की सेवा में दूसरी सोमवारी पर स्थानीय जलसार चिल्ड्रन पार्क में स्टाल लगाकर स्वदेशी जागरण मंच, मंच द्वारा जल, शरबत ,नींबू पानी, फल इत्यादि की शिवभक्तों को पूरे भक्ति भाव से सेवा दी जा रही है । साथ ही,मंच द्वारा फलाहारी हलुवा कांवरियों को वितरित किया गया । मंच के मनोज सिंह, संजय सिंह, प्रभाष गुप्ता ,माया केसरी ,अमर कुमार सिंहा ,आशा झा, लक्ष्मी देवी, राजीव झा, मिथलेश बाजपेई ,बृजेश सिंह ,अभय सिंह, त्रिदेव के डॉक्टर राकेश सिंह, गौरी शंकर शर्मा, जीवेश सिंह, सुधीर सिंह, गिरीश सिंह, बिनोद साह, बाबू सोना श्रृंगारी, सोनी केसरी, विपिन अग्रवाल, गुड्डू बंका , इत्यादि सक्रियता से लगे हुए हैं, और भक्तों की सेवा कर रहे हैं।
