रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल पर एसपी ने आरक्षक को किया निलंबित

रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल पर एसपी ने आरक्षक को किया निलंबित


शहडोल 

जिले में सोशल मीडिया पर रिश्वत मांगने का आडियो वायरल होने के बाद शहडोल पुलिस में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने पपौंध थाने में पदस्थ आरक्षक सुरेश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और पुलिस लाइन में हाजिर होने के आदेश जारी किए।

आरक्षक सुरेश सिंह का एक आडियो वायरल हुआ था। इसमें वह एक मामले के पीड़ित पक्ष से कथित तौर पर 5 हजार रुपये की मांग करता सुनाई दे रहा है। आडियो में आरक्षक पीड़ित से कह रहा है कि रुपये देने पर काम हो जाएगा और अगर काम नहीं हुआ तो रुपये वापस कर दूंगा। हालांकि वायरल ऑडियो की सत्यता और बातचीत की परिस्थितियों की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल विभागीय स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget