साइबर ठग ने बेटी के बीमारी का बहाना बनाकर खाता से कर दिया 65 हजार पार, मामला दर्ज

साइबर ठग ने बेटी के बीमारी का बहाना बनाकर खाता से कर दिया 65 हजार पार, मामला दर्ज


शहडोल

सिंहपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठग ने खुद को कोतमा का अग्रवाल बताते हुए फोन किया। बेटी की तबियत खराब होने और डॉक्टर को पैसे देने की कहानी सुनाकर पीड़ित को झांसे में लेकर मोबाइल पर लिंक भेजकर महज कुछ ही देर में 65 हजार रुपये की ठगी कर ली। जब की आरोपी रकम ट्रांसफर कराने के बाद मोबाइल बंद कर लिया।

जोधपुर निवासी 42 वर्षीय विकास गुप्ता के साथ ठग ने परिचित बनकर बात की और बेटी की तबीयत खराब होने का हवाला देकर डॉक्टर के खाते में पैसे ट्रांसफर करने की बात कही। बातचीत के दौरान ठग ने पहले 45 हजार और फिर 55 हजार रुपये के मैसेज भेजकर पीड़ित को विश्वास में लेने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विकास गुप्ता के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया, फोन करने वाले ने पूछा कि क्या वह उसे पहचानते हैं। पीड़ित ने पहचानने में असमर्थता जताई तो आरोपी ने खुद को कोतमा, जिला अनूपपुर का अग्रवाल बताते हुए बातचीत शुरू की।  इसके बाद आरोपी ने कहा कि उसका मोबाइल खराब होने वाला है और उसकी बेटी की तबीयत खराब है। डॉक्टर के खाते में पैसे ट्रांसफर करने हैं, इसलिए वह उसके खाते में रकम भेज रहा है। 

आरोपी ने पीड़ित के मोबाइल पर 45 हजार और 55 हजार रुपये के टेक्स्ट मैसेज भी भेजे। इसके बाद आरोपी ने फोन पर एक लिंक भेजकर उसे खोलने और उसमें बताए अनुसार प्रक्रिया करने को कहा। पीड़ित ने लिंक खोला तो वह एक बैंकिंग पेज के रूप में दिखाई दिया। आरोपी के कहने पर विकास गुप्ता ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 65 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। 

शिकायतकर्ता ने सिंहपुर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। 

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget