सावन के प्रथम सोमवार पर रामेश्वर महादेव मंदिर में होगा 51 परिवारों का सामूहिक रुद्राभिषेक

सावन के प्रथम सोमवार पर रामेश्वर महादेव मंदिर में होगा 51 परिवारों का सामूहिक रुद्राभिषेक


अनूपपुर

पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार, 3 अगस्त 2026 को दोपहर 12:00 बजे से रामेश्वर महादेव मंदिर, टैक्सी स्टैंड, वार्ड क्रमांक 3, जमुना कॉलोनी में करौली शंकर महादेव दरबार शंकर सेना जिला अनूपपुर के तत्वावधान में 51 परिवारों का भव्य सामूहिक रुद्राभिषेक एवं शिव आराधना का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन के दौरान भगवान भोलेनाथ का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक रुद्राभिषेक, पूजन एवं आराधना संपन्न होगी। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र, समाज एवं समस्त मानवता के सुख, शांति, समृद्धि तथा "रोग मुक्त, शोक मुक्त भारत" की मंगलकामना करना है।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजन करने तथा इस आध्यात्मिक आयोजन का पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।

सावन का प्रथम सोमवार भगवान शिव की उपासना का विशेष पर्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन श्रद्धा एवं भक्ति भाव से किए गए रुद्राभिषेक से सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसी भावना के साथ क्षेत्र के श्रद्धालु एकत्र होकर भगवान भोलेनाथ का सामूहिक अभिषेक करेंगे तथा राष्ट्र एवं विश्व कल्याण की प्रार्थना करेंगे।

शंकर सेना की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती हनी सुनील चौरसिया एवं अनूपपुर जिला अध्यक्ष राजेश सिंह ने सभी शिवभक्तों से इस पावन आयोजन में परिवार सहित शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget