अनियंत्रित होकर तालाब में समाई कार, एक कि मौत, दो घायल, तीन युवकों ने दिखाई बहादुरी बचाई दो की जान

अनियंत्रित होकर तालाब में समाई कार, एक कि मौत, दो घायल, तीन युवकों ने दिखाई बहादुरी बचाई दो की जान


अनूपपुर

कोतमा क्षेत्र के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डोला रेलवे क्रॉसिंग के समीप रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखी बजरी एवं डस्ट से टकराने के पश्चात तालाब में जा गिरी। अंधेरे और गहरे पानी के बीच स्थानीय युवकों की बहादुरी, डायल-112 की त्वरित प्रतिक्रिया तथा रामनगर पुलिस के समन्वित प्रयास से वाहन में फंसे युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

कार क्रमांक CG 31 C 0935 डोला रेलवे क्रॉसिंग के समीप से गुजर रही थी। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखी निर्माण सामग्री से टकराया और तालाब में जा गिरा। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

हादसा देखते ही डोला निवासी बिट्टू पनिका, रामनरेश गुप्ता और दिलीप सिंह ने बिना समय गंवाए अपनी जान की परवाह किए बिना तालाब में छलांग लगा दी। तीनों युवकों ने पानी में डूब चुकी कार तक पहुंचकर उसके भीतर फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, विपरीत परिस्थितियों में इन युवकों का साहस और तत्परता राहत कार्य की शुरुआत में महत्वपूर्ण साबित हुई।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तथा रामनगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस एवं स्थानीय नागरिकों के संयुक्त प्रयास से वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे में शुभम की मृत्यु हो गई, जबकि राहुल और चंदन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का उपचार जारी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है तथा दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget