ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की हुई मौत, ग्रामीणों व परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क किया जाम

ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की हुई मौत, ग्रामीणों व परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क किया जाम


शहडोल 

जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेम्हौरी बस स्टैंड के पास कोयला परिवहन में लगी हाइवा की टक्कर से 20 वर्षीय युवक राजेंद्र कोल की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और कई घंटों तक सड़क जाम रही। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कोयला परिवहन में लगे भारी वाहनों की तेज रफ्तार लगातार लोगों की जान ले रही है।

हाइवा क्रमांक CG 10 BL 9095 दामिनी कोल माइंस से कोयला लेकर संगमा कोल साइडिंग जा रही थी। बेम्हौरी हनुमान मंदिर के सामने बाइक सवार राजेंद्र कोल उसकी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई और शव हाइवा के नीचे फंस गया।

हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर एसईसीएल के महाप्रबंधक एवं उपक्षेत्रीय प्रबंधक को मौके पर बुलाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा है। काफी समझाइश के बाद शाम को शव बाहर निकाला गया।

ग्रामीणों का कहना है कि कोयला परिवहन में लगे भारी वाहनों की गति, सुरक्षा मानकों और निगरानी व्यवस्था की गंभीर समीक्षा की जरूरत है। लोगों ने मांग की है कि दुर्घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget