संदिग्ध अवस्था मे मिला युवक का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी

संदिग्ध अवस्था मे मिला युवक का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी


 अनूपपुर 

जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सोन मौहरी गांव में एक 36 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में शव मिला है। मृतक की पहचान अशोक सिंह गोंड के रूप में हुई है, जिसका शव गांव के ही एक नाले के समीप पड़ा हुआ मिला। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर ने बताया कि मृतक के शरीर पर, विशेषकर गले और छाती पर, गंभीर चोटों के निशान स्पष्ट रूप से देखे गए हैं। इसके अतिरिक्त उसके फेफड़ों में भी गहरे जख्म पाए गए हैं, जो घटना को और भी संदिग्ध बनाते हैं। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उन्हें अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।

पुलिस को परिजनों ने बताया कि अशोक को शराब पीने की बुरी लत थी। वह अपने घर से निकलकर करीब एक किलोमीटर दूर स्थित किसी दूसरे मोहल्ले में गया हुआ था। देर रात कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने उसे नाले के पास बेसुध हालत में देखा और इसकी सूचना उसके परिवार वालों को दी थी। पुलिस अब इस पूरी गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है कि आखिर युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसके शरीर पर यह घातक चोटें कैसे आईं।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget