20 हेक्टेयर अतिक्रमण वनभूमि को विभाग ने कराया मुक्त, 500 घन मीटर अवैध भंडारण रेत को किया नष्ट

20 हेक्टेयर अतिक्रमण वनभूमि को विभाग ने कराया मुक्त, 500 घन मीटर अवैध भंडारण रेत को किया नष्ट


शहडोल

जिले के केशवाही वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 हेक्टेयर वनभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। अभियान के दौरान 14 निर्मित मड़िया और झाला हटाए गए तथा वनभूमि पर दोबारा कब्जा करने की कोशिश को विफल कर दिया गया।

वन विभाग के अनुसार कार्रवाई केशवाही वन परिक्षेत्र की खमरिया बीट के कक्ष क्रमांक आरएफ-950 में की गई। विभाग को वनभूमि पर अतिक्रमण किए जाने की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और नियमानुसार बेदखली अभियान चलाया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पूरे अभियान को शांतिपूर्ण तरीके से अंजाम दिया गया। विभाग का कहना है कि अभियान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनी।

केशवाही वन परिक्षेत्र के अधिकारियों ने बताया कि हटाए गए क्षेत्र में दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। आगामी दो से तीन दिनों के भीतर संबंधित वनक्षेत्र में अतिक्रमणरोधी कंटूर ट्रेंच खोदी जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्र में बीज बुवाई का कार्य भी कराया जाएगा, ताकि वनभूमि का संरक्षण हो सके और भविष्य में दोबारा कब्जे की संभावना कम हो।

*अवैध रेत भंडारण पर 500 घन मीटर रेत नष्ट*

शहडोल जिले में अवैध खनन और रेत के अवैध भंडारण के खिलाफ प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर के निर्देश पर जयसिंहनगर तहसील के ग्राम बराछ में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से भंडारित करीब 500 घन मीटर रेत को जेसीबी मशीनों की मदद से नष्ट किया गया।

प्रशासन के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जयसिंहनगर और खनिज अधिकारी के मार्गदर्शन में प्रभारी खनि निरीक्षक शहडोल ने पुलिस विभाग ब्यौहारी के साथ संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने मौके पर पहुंचकर शासकीय भूमि पर अवैध रूप से जमा रेत में दो जेसीबी मशीनों से मिट्टी मिलाकर उसका विनष्टीकरण किया, ताकि उसका दोबारा उपयोग न किया जा सके।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget