1.5 लाख का गाँजा पुलिस ने मोटरसाइकिल सहित किया जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

1.5 लाख का गाँजा पुलिस ने मोटरसाइकिल सहित किया जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार


अनूपपुर

थाना कोतमा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जमगावं सेमरिया तरफ से एक मोटर सायकल में दो व्यक्ति सफेद बोरी  में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर कोतमा तरफ आने वाले हैं। सूचना पर तत्काल एक विशेष टीम रवाना की गई । कुछ देर बाद जमगांव तरफ से एक मोटरसाइकल रोड पर आते हुए दिखाई दिया, जिसमें 02 व्यक्ति बैठे थे, जिनके  संदेह होने पर वहां पुलिस द्वारा रोककर पकड़ा गया । नाम पता पूछने पर मोटर सायकल क्रमांक MP 65 ZB 8205 के चालक ने अपना नाम सूरज यादव पिता मुंशी यादव उम्र 28 वर्ष निवासी मौहरी एवं दिलीप साहू पिता जवाहर लाल साहू उम्र 19 वर्ष निवासी मौहरी टमकी टोला चौकी फुनगा थाना भालूमाड़ा का होना बताया। शक होने पर पुलिस द्वारा मोटर सायकल रोककर दोनो के बीच में रखे एक सफेद रंग की बोरी को चेक किया गया जिसमें 9.865 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया ।

जप्त गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये एवं, मोटर सायकल वाहन जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रुपए एवं दो नग मोबाइल कीमती 17 हजार रुपए कुल मशरूका 2,27,000 आरोपियों के कब्जे से जप्त किया गया।

उक्त आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उसके  विरुद्ध धारा 8/20 (ब)एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पूछताछ पर आरोपियों ने गांजा परमानंद पनिका उर्फ गोलू निवासी मौहरी एवं बेनीप्रसाद मेहरा निवासी मौहरी से लाना बताया है।जिनकी तलाश की जा रही है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget