चोरी व लूट का अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त वाहन एवं चोरी की पूरी रकम बरामद
अनूपपुर
बिजुरी पुलिस टीम ने चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है।
रामबहोर साहू (निवासी कोठी) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 मई 2026 को बिजुरी अस्पताल के पास खड़ी उनकी बाइक की डिग्गी से किसी अज्ञात चोर ने ₹50,000 और जरूरी कागजात पार कर दिए थे। शिकायत पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने पर संदेही की पहचान ओमप्रकाश सिसोदिया उर्फ बच्चा कंजर (निवासी भोलगढ़, अनूपपुर) के रूप में हुई। शातिर चोर की तलाश के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। सतत प्रयासों के चलते आरोपी को खमरौत चाका, जिला शहडोल से गिरफ्तार किया
पुपूछताछ पर थाना रामनगर क्षेत्र में भी इसी प्रकार की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मामले में चोरी की गई रकम ₹47,500 (मशरूका) और वारदात में प्रयुक्त वाहन (मोटर सायकल) को बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की है। आरोपी उपरोक्त एक शातिर और आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों (सतना, रीवा, सिंगरौली) और छत्तीसगढ़ राज्य में चोरी, लूट, नकबजनी और आर्म्स एक्ट के 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
