सब स्टेशन मे मेंटीनेंस होने के कारण 5 घंटे विद्युत सप्लाई रहेगी बंद
कोतमा
विद्युत विभाग कोतमा के सहायक अभियंता आशुतोष चंद्रा ने बताया की कोतमा नगर सहित कोयलांचल एवं ग्रामीण क्षेत्र सहित कोयला खदानों की बिजली सप्लाई शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक 5 घंटे तक विद्युत बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग बिजुरी के कनिष्ठ अभियंता के एस पटेल ने बताया कि 19 जून शुक्रवार को 132/33 के वी सब स्टेशन केशवाही रोड कोतमा मे मेंटीनेंस कार्य होने के कारण शट-डाउन रहेगा, जिसके कारण शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजुरी सब स्टेशन अंतर्गत बिजुरी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों सहित कोयला खदानों की बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। उन्होंने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है।
