आकाशीय बिजली गिरने से युवक-युवती की हुई मौत, एक किशोरी घायल अस्पताल में भर्ती

आकाशीय बिजली गिरने से युवक-युवती की हुई मौत, एक किशोरी घायल अस्पताल में भर्ती


अनूपपुर

जिले के अमरकंटक में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में एक युवक और एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार अमरकंटक नगर परिषद के वार्ड क्रमांक-2 बराती क्षेत्र में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया था। भंडारे में शामिल होने के बाद श्रद्धालु अपने-अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना और बारिश शुरू हो गई। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे, तभी आकाशीय बिजली गिर गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली गिरने से हर्ष टांडिया और आरती वर्मा उसकी चपेट में आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं 17 वर्षीय किशोरी राधा भी घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक पहुंचाया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने हर्ष टांडिया और आरती वर्मा की जांच की, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल किशोरी राधा का उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए भेजा गया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget