56 हजार का अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

56 हजार का अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अनूपपुर

जिले के थाना जैतहरी पुलिस को पेट्रोलिंग गश्त के दौरान लपटा निगौरा मोड़ स्टेशन रोड से लपटा मेन रोड की ओर आते हुए दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिले। दोनों व्यक्ति अपने साथ काले रंग के बैग लिए हुए थे। पुलिस वाहन को देखकर वे इधर-उधर भागने लगे, जिन्हें पुलिस द्वारा रोककर पूछताछ की गई।

पूछताछ में उन्होंने अपने नाम क्रमश रम्मू चढ़ार पिता स्व. मलखान चढ़ार, उम्र 53 वर्ष, निवासी जुरी कला, तहसील एवं थाना पाटन, जिला जबलपुर। रामदयाल कुम्हार पिता स्व. होरीलाल कुम्हार, उम्र 54 वर्ष, निवासी गाड़ाधार, थाना पाटन, जिला जबलपुर बताया।

दोनों व्यक्तियों की विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी रम्मू चढ़ार के काले-नीले रंग के पीठू बैग से अवैध मादक पदार्थ गांजा के 05 पैकेट तथा आरोपी रामदयाल कुम्हार के काले-नीले रंग के पीठू बैग से गांजा के 03 पैकेट बरामद किए गए।

मादक पदार्थ गांजा मिलने पर स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में पंचनामा कार्यवाही पूर्ण की गई तथा कुल 8.207 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 56,000/- रुपये है, विधिवत जप्त किया गया। उक्त दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। 

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget