अवैध लकडी का परिवहन करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त, अवैध शराब विक्रय पर की गई कार्यवाही
उमरिया
जिले के सहायक संचालक पनपथा बांधवगढ टाइगर रिजर्व ने बताया कि विगत 26 अप्रैल को रात्रि कालीन गस्ती के दौरान उपसंचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया की उपस्थिति एवं उचित मार्गदर्शन मे पनपथा बफर रेंज अंतर्गत सहायक संचालक पनपथा , परिक्षेत्र अधिकारी पनपथा बफर एवं स्टाफ द्वारा जमुनिया बीट के वन क्षेत्र के अंतर्गत आम एवं मिश्रित प्रजाति की अवैध लकड़ी परिवहन करते हुए एक नग ट्रैक्टर ट्रॉली को रोक कर पूछ ताछ करने के दौरान ट्रैक्टर चालक के द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर वाहन की जप्ती की कार्यवाही कर वाहन को बीट प्रभारी बराघाटी के सुपुर्द में देकर छतवा ग्राम के फॉरेस्ट कैंपस में रखा गया। वाहन की अनुमानित कीमत 4 ( चार) लाख रुपए है । उन्होने कहा कि अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सतत रूप से कार्यवाही जारी रहेगी।
*अवैध शराब विक्रय पर की गई कार्यवाही*
उमरिया जिले में अवैध शराब के विरूद्ध सतत् अभियान अभियान चलाए जाने के निर्देश कलेक्टर राखी सहाय द्वारा आबकारी विभाग को दिए गए है। निर्देश के परिपालन में जिला आबकारी अधिकारी उमरिया सावित्री भगत के मार्गदर्शन में मदिरा के अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान अमरपुर हाइवे स्थित भाई ढाबा के संचालक जहीर खान पिता रसीद खान के कब्जें से देशी विदेशी मदिरा, रामखेलावन जायसवाल बचहा, ग्राम सेमरा में नंदीलाल एवं संतराम, बकेली उमरिया में आरोपिया रामलली चौधरी एवं रागिनी रजक, सिगुड़ी में सत्येन्द्र पटेल परासी से लल्लू सिंह तथा ग्राम दमोय में आरोपिया नीता प्रजापति एवं प्रेम बाई के कब्जे से अवैध मदिरा जप्त की गयी ।
इसी प्रकार वृत्त उमरिया अन्तर्गत सिंह ढ़ाबा संचालक आकाश कुकरेजा, गगन ढाबा विपिन गुप्ता, कौशल यादव के कब्जे से अवैध मदिरा जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) एवं 36 क के तहत कुल 18 प्रकरण पंजीबद्ध कर 210 पाव देशी विदेशी मदिरा जप्त की गयी जिसका अनुमानित मूल्य 16,000 रूपयें है।
