गर्मी को लेकर युवा नेता रवि की अपील, पशु-पक्षियों के लिए पानी व पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

गर्मी को लेकर युवा नेता रवि की अपील, पशु-पक्षियों के लिए पानी व पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

स्थानीय रोजगार, मंदिरों की साफ-सफाई और जनसेवा शिविर लगाने की भी उठाई मांग


अनूपपुर 

गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए क्षेत्र के युवा नेता रवि श्रीवास ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से कहा कि इस भीषण गर्मी में इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों का ध्यान रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि अपने घरों के आसपास पशु-पक्षियों के पीने के लिए पानी की व्यवस्था अवश्य करें, ताकि गर्मी में उन्हें राहत मिल सके।रवि श्रीवास ने प्रशासनिक समस्याओं को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि समाज का एक बड़ा वर्ग छोटे-छोटे कार्यों के लिए भटकता रहता है, इसलिए जनप्रतिनिधियों को प्रत्येक गांव में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

धार्मिक स्थलों की स्वच्छता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि मंदिरों की साफ-सफाई हम सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने मंदिरों के आसपास शराब की दुकानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग भी की।

रोजगार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जिले में स्थापित कंपनियों में सबसे पहला अवसर स्थानीय लोगों को मिलना चाहिए, जिससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिल सके।

इसके अलावा उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में पेड़-पौधों की कटाई न करें और जंगलों में आग लगाने से बचें, क्योंकि इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है और शुद्ध वायु प्राप्त होती है।

युवा नेता की इस पहल को क्षेत्र में सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है और लोगों से भी अपील की जा रही है कि वे इन सुझावों को अपनाकर समाज और पर्यावरण की रक्षा में योगदान दें।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget