शराब ठेकेदार के गुर्गों ने भाजपा नेता का कॉलर पकड़ा, बोलेरो से कुचलने के किया प्रयास, एमआरपी से ज्यादा रेट में बेंची जा रही है शराब

शराब ठेकेदार के गुर्गों ने भाजपा नेता का कॉलर पकड़ा, बोलेरो से कुचलने के किया प्रयास

*एमआरपी से ज्यादा रेट में बेंची जा रही है शराब*


अनूपपुर

कोतमा में बस स्टैंड के पास शराब ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा भाजपा नेता विजय पांडे की कलर पकड़ते हुए  बोलेरो से कुचलने का प्रयास किया गया। मामले को लेकर थाने में शिकयत दर्ज कराई गई है। उक्त घटना के बाद रात में घंटों शराब दुकान के सामने विवाद की स्थिति निर्मित होती रही। पुलिस के द्वारा घटना स्थल पहुंच मामला शांत कराया। जिसके बाद भाजपा नेता कई लोगों के साथ थाने पहुंच मामला दर्ज करने की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराई।

एमआरपी से ज्यादा की अवैध वसूली और ठेकेदार की कथित गुंडागर्दी को लेकर आए दिन विवाद बना रहता है। लंबे समय से चल रही इस शिकायत ने आखिरकार बड़ा रूप ले लिया और मामला आम रोड में जमकर हंगामा होते हुए थाने तक पहुंच गया। आधी रात तक हंगामा होता रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शराब ठेकेदार के द्वारा बोतल में दर्ज कीमत से भी अधिक रुपए लिए जाते हैं विरोध करने पर कर्मचारियों का रवैया गुंडागर्दी भरा रहता है। 

भाजपा नेता विजय पांडे का आरोप है कि जब वे दुकान पर पहुंचकर अधिक कीमत वसूली का विरोध कर रहे थे, तभी ठेकेदार के कर्मचारियों ने कालर पकड़ते हुए गाली गलौज कर उनके ऊपर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। इस घटना से नाराज युवाओं और समर्थकों में भारी आक्रोश फैल गया और मौके पर जमकर बवाल हुआ। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभालने का प्रयास किया।  देर रात बड़ी संख्या में युवक एवं भाजपा नेता कोतमा थाने पहुंच गए, जहां उन्होंने ठेकेदार और उसके कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। हालांकि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच का आश्वासन दिया है। इस दौरान थाने में भी गहमा गहमी का माहौल बना रहा। ज्यादा रेट पर शराब बेंची जा रही हैं, विभाग मौन है। दुकान में किसी प्रकार का मूल्य सूची भी चस्पा नही है। आबकारी विभाग की कार्यशैली पर सवाल: आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसकी शिकायत थाने में दी गई है। कार्यवाही ना होने पर स्वयं एवं कार्यकर्ता शराब पैकारी पकड़कर पुलिस को सौंपा जाएगा।

इनका कहना है।

एमआरपी से अधिक दर पर शराब विक्रय की शिकायत आई है।  दुकान पहुंच जांच की जाएगी। रेट सूची चस्पा के निर्देश दिए गए हैं।

*कृष्णकांत उईके आबकारी अधिकारी कोतमा*

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget