अवैध मवेशियों से भरा पीकप जप्त, ड्राइवर हुआ फरार, छात्र ने की फायरिंग, दो घायल, आरोपी फरार
अनूपपुर
क्षेत्र में बढ़ रही पशु तस्करी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अब शिवसैनिकों ने मोर्चा खोल दिया है। बीती रात साथियों के सहयोग से क्रूरता पूर्वक मवेशियों से भरी एक पिकअप गाड़ी को फुनगा में पकड़ने में सफलता हासिल की गई है। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
शिवसैनिकों को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पीकप वाहन में मवेशियों को बेहद क्रूर तरीके से लादकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही सतर्क हुए कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी की और वाहन को रोक लिया। शिवसैनिकों के तेवर देख पिकअप छोड़कर ड्राइवर भाग खड़ा हुआ। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि ड्राइवर और गाड़ी का मालिक हत्थे चढ़ जाते, तो उन्हें कड़ा सबक सिखाया जाता।
*छात्र ने की फायरिंग, दो युवक घायल, आरोपी हुआ फरार*
![]() |
भोपाल स्थित सेज यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले शहडोल जिले का एक छात्र द्वारा फ्लैट में चल रही पार्टी के दौरान फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस घटना में दो छात्रों को गोली लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर और स्थानीय क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार ओपीएम अमलई निवासी सुधांशु सिंह, जो सेज यूनिवर्सिटी भोपाल का छात्र बताया जा रहा है, एक फ्लैट में आयोजित पार्टी के दौरान अचानक फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि घटना कथित रूप से एक लड़की को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। फायरिंग में दो छात्रों को गोली लगी, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सुधांशु सिंह, ओपीएम, अमलई निवासी सुबोध सिंह का पुत्र है जोकि ट्रक चलवाने का व्यवसाय करते हैं, सूत्रों के अनुसार सुधांशु सिंह का पुराना रिकॉर्ड भी आपराधिक गतिविधियों का रहा है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी छात्र फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश की जा रही है।

