खेरमाई धाम में संतोषी माता के नवीन प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भंडारा के साथ हुआ संपन्न

खेरमाई धाम में संतोषी माता के नवीन प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भंडारा के साथ हुआ संपन्न


अनूपपुर

जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 02 स्थित प्रसिद्ध खेरमाई धाम में संतोषी माता की नवीन प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत 1008 पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महराज व पं हरिभजन अवस्थी के वैदिक मंत्रोच्चार व विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजा शुरू हुई। प्रथम दिन कलश यात्रा व पंचांग पूजन से शुरू होकर पीठ पूजन अन्नाधिवास, जलाधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास, पाठ पूजन, शैय्याधिवास, दृव्याधिवास, देवीपूजन, संतोषी माता की नवीन प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा संस्कार पूर्ण रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ, हवन, पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम के आखिरी दिन प्रसाद भंडारा के साथ समाप्त हुआ।

कार्यक्रम शुरू होते ही प्रथम दिन से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। मंत्रोच्चार और शंखध्वनि से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

नवीन प्रतिमा की स्थापना के बाद माता का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसमें फूलों, वस्त्रों और आकर्षक सजावट से मंदिर परिसर को मनमोहक रूप दिया गया। मंदिर परिसर में रंग-बिरंगी झालरों, फूलमालाओं और विद्युत सज्जा से उत्सव जैसा माहौल नजर आया। श्रद्धालुओं ने माता की आरती कर जयकारों के साथ भक्ति भाव प्रकट किया। 

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में पूर्व पार्षद रामाधार, रवि कुमार अग्रवाल के साथ स्थानीय नागरिकों ने सहयोग दिया। प्राण  प्रतिष्ठा के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की सफलता पर आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। खेरमाई धाम में हुए इस भव्य आयोजन की पूरे नगर में सराहना की जा रही है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget