प्रयागराज जाने के लिए, रेलवे लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आई महिला

प्रयागराज जाने के लिए, रेलवे लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आई महिला


अनूपपुर 

जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन में बीती रात प्लेटफॉर्म बदलने के दौरान पटरी पार कर रही महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने के बाद उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। ज्ञात हो कि अनूपपुर रेलवे स्टेशन में में अमृत योजना के तहत निर्माण कार्य किया जा रहा हैं जिसमे 1 प्लेटफॉर्म दूसरे प्लेटफॉर्म में जाने के लिए पहले से बने ओवरब्रिज को खराब बता कर तोड़ दिया गया था, जिसके बाद आज तक नहीं बन पाया हैं। जिससे लोग 1 प्लेटफॉर्म दूसरे प्लेटफॉर्म में जाने के लिए लाईन पार कर जोखिम उठाते हुए पार करते हैं। वहीं रेलवे ने एक ओवरब्रिज बनाया जो स्टेशन के अंतिम छोर में होने से बुजुर्गों और महिलाओं परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। पुलिस के अनुसार बुधवार को शव का पोस्टलमार्डम के बाद परिजनों को सौपा दिया जायेगा।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात्रि 9 बजे के लगभग 47 वर्षीय हमीदा बेगम निवासी ग्राम पंचायत जामुडी, थाना अनूपपुर, प्रयागराज जाने के लिए टिकट लेकर प्लेटफॉर्म नंबर 1 से प्लेटफॉर्म नंबर 3/4 की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पटरी पार करते समय वह अचानक मालगाड़ी की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद रेलवे पुलिस ने जिला चिकित्सालय अनूपपुर पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने मांग की है कि निर्माणाधीन ओवरब्रिज जल्द से जल्द बनाया जाए। निर्माण पूरा होने तक वैकल्पिक सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया जाए। 

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget