समाचार 01 फ़ोटो 01

एसआई पर अज्ञात लोगो ने किया हमला, हुए फरार

अनूपपुर 

जिले के पुष्पराजगढ़ अनुभाग, बेनीबारी अंतर्गत सरई चौकी प्रभारी मंगला दुबे के ऊपर अज्ञात लोगे ने प्राण घातक हमला कर सर्विस रिवाल्वर भी छीनकर फरार हो गए हैं, चौकी प्रभारी के सिर पर आई गंभीर चोट आई है। जिनका इलाज अस्पताल ले जाकर किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से सरई चौकी प्रभारी मंगला दुबे को जानकारी मिली की कुछ लोग बकरा चोरी करके भाग रहे है। सूचना पर संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को रोकने का प्रयास किया, मगर वो लोग नही रुके और सड़क मार्ग से तरंग की तरफ भागने लगे, चौकी सरई को सूचित कर रोक लिया गया उसी समय अचानक चौकी प्रभारी पर हमला कर भाग गए। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ सरई चौकी में मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस लग गयी है।

समाचार 02 फ़ोटो 02

एक और हाथी जिले में किया प्रवेश, हाथियों की संख्या हुई पांच, घरों में तोड़फोड़ कर फसलो को किया नुकसान, ग्रामीण परेशान

अनूपपुर 

जिले में पांचवा हाथी छत्तीसगढ़ राज्य के कटघोड़ा से मरवाही होकर मंगलवार की सुबह अनूपपुर जिले में प्रवेश कर अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर दिन में जैतहरी के धनगवां बीट के जंगल में विचरण कर रहा है, जबकि एक दंतैल हाथी जिला मुख्यालय अनूपपुर से 8 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत खांड़ा के खांड़ा जंगल में विगत 14 दिनों से विचरण कर रहा है। हाथियों के धीरे-धीरे अनूपपुर जिले को रहवास क्षेत्र बनाए जाने से जिले की जनता परेशान एवं भयभीत है। नुकसान का सर्वे नही हुआ है और न लोगो मुआवजा मिला है।

एक दंतैल हाथी छत्तीसगढ़ राज्य के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत जडगा एवं पसान की सीमा पर विचरण कर रहे हैं। हाथियों के समूह से अलग होकर कटघोरा के पसान से जीपीएम के मनेद्रगढ़, मरवाही के मरवाही वन परिक्षेत्र एवं सिवनी वन बीट के जंगल से गूजर नाला से सीमा पारकर, पहले कई बार आए हाथियों के रास्ते से चलते हुए ग्राम पंचायत चोलना एवं कुकुरगोड़ा के टोला,मोहल्ला के किनारे से होते हुए मरवाही के गुल्लीडांड बीट से जैतहरी के धनगवां बीट के बीच 30 किलोमीटर रास्ता तय कर, धनगवां के जनवनिहा जंगल में पहुंचकर अपने अन्य तीन हाथी साथियों के साथ मिलकर, जंगल में पेड़ों के डगालो को तोड़कर खाने की सूचना वन विभाग एवं ग्रामीणों द्वारा दी गई है।

धनगवां बीट के जंगल में अब हाथियों की संख्या चार हो गई तीन हाथियों के समूह द्वारा जंगल में व्यतीत करने बाद देर रात जंगल से निकल कर ग्राम पंचायत पड़रिया के भलुवानटोला निवासी एवं बीट चोलना में कच्चे मकान में तोड़फोड़ कर छोई गांव के मोतीलाल राठौर के मकान में तोड़फोड़ कर घर के अंदर रखे अनाज को अपना आहार बनाया। वही चोई गांव के विभिन्न टोला में खेत में टमाटर, उड़द की फसल को खाते हुए वन बीट चोलना के चोई गांव में स्थित मिश्चित वृक्षारोपण क्रमांक एक एवं दो में 40 से अधिक आरसीसी खम्बो, 100 मीटर से अधिक फिसिंग तारो को तोड़ते हुए फिर से धनगवां के जंगल में विश्राम करने चले गए, वहीं एक दंतैल हाथी जिला मुख्यालय अनूपपुर से 7 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत खांड़ा के खांड़ा बांध के ऊपर जंगल में 14  वें दिन विश्राम करने बाद जंगल से निकल कर खांड़ा बांध में पानी पीने बाद बांध के किनारे कच्चे मकान को तीसरी बार पहुंच कर तोड़ते हुए तहस-नहस कर घर में रखें विभिन्न तरह की सामग्रियों को नष्ट किया है। यह हाथी देर रात खांडा एवं खोलगढी एवं चटुआ के मध्य स्थित जंगल में विचरण करता रहा।

समाचार 03 फ़ोटो 03

आउटसोर्स कर्मचारियों ने 17 सूत्रीय मांगों पर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

अनूपपुर

जिले में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को एकजुटता का परिचय देते हुए सशक्त प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ, जिला अनूपपुर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लेकर अपनी आवाज बुलंद की। दोपहर 2:00 बजे ज्येष्ठ एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मध्यप्रदेश शासन के माननीय मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर अनूपपुर को सौंपा गया।

यह ज्ञापन दादा ताराचंद यादव, मजदूर संघ जमुना-कोतमा एरिया के विभाग प्रमुख राजेश सिंह परिहार, जिला मंत्री सुमित बक्सरिया एवं विद्युत वितरण कंपनी अनूपपुर के जिलाध्यक्ष सुनील चौरसिया के नेतृत्व में प्रस्तुत कर ज्ञापन सौपा गया।

ज्ञापन में आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखते हुए राज्य सरकार से ठोस एवं व्यापक नीति निर्माण की मांग की गई। कर्मचारियों ने कहा कि वर्तमान आउटसोर्स व्यवस्था में कार्यरत श्रमिकों को न तो सामाजिक सुरक्षा प्राप्त है और न ही उन्हें उनके कार्य के अनुरूप उचित वेतन मिल रहा है। इससे उनका आर्थिक और सामाजिक जीवन प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों ने आउटसोर्स सर्विस सिक्योरिटी एक्ट अथवा आउटसोर्स निगम मंडल के गठन की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे कर्मचारियों को स्थायित्व, पारदर्शिता और सुरक्षा मिल सकेगी। ज्ञापन में 200 से अधिक कर्मचारियों की रही भागीदारी। संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार द्वारा उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आने वाले समय में व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। 

समाचार 04 फ़ोटो 04 

चोरी की मोटरसाइकिल जप्त, चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत 

अनूपपुर

बिजुरी पुलिस के द्वारा बिजुरी बाजार से मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कैलाश सोनी पिता रामविशाल सोनी उम्र 56 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 12 सब्जी मंडी ग्राउण्ड के पास बिजुरी का थाना में आकर शिकायत की थी 26 मार्च 2026 को करीब 3 बजे दोपहर अपनी मोटर सायकल क्रमांक MP65MC1292 हीरो पेशन जो पुरानी इस्तेमाली कीमती करीब 60 हजार रुपये को अपने घर के सामने रोड पर खडी कर अन्दर चला गया था, कुछ समय बाद घर से बाहर आकर देखा तो उसकी मोटर सायकल घर के बाहर नही खडी थी, लगता है कि उसकी मोटर सायकल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर के ले गया है।

शिकायत पर अपराध क्र. 134/26 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर अनुंसंधान में लिया गया । दौरान विवेचना चोरी गई मोटर सायकल एवं आरोपी की पता तलास की गई जो मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बिजुरी से कोरजा तरफ हीरो मोटर सायकल से जा रहा है, जो संदिग्ध लग रहा है, जिसे पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर पकड कर पूछताछ की गई तो आरोपी द्वारा अपना देवेन्द्र उर्फ पींटू पिता मुन्ना प्रधान उम्र 24 वर्ष निवासी बेलिया छोट का होना बताया एवं उक्त मोटर सायकल दिनांक 26 मार्च 2026 को सब्जी मंडी बिजुरी से चोरी करना बताया, चोरी की मोटरसाइकिल को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेएमएफसी न्यायालय कोतमा पेश किया गया।

समाचार 05 फ़ोटो 05

प्रवीण ने यूपीएससी में पाई 781वीं रैंक, होगा भव्य स्वागत, लोगो ने दी शुभकामनाएं

अनूपपुर

एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के निवासी प्रवीण कुमार पटेल ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा में 781वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से जमुना कॉलोनी सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। 22 अप्रैल को उनके दिल्ली से घर लौटने पर भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।

प्रवीण ने प्रारंभिक शिक्षा भारत माता पब्लिक स्कूल, कोतमा से प्राप्त की तथा केंद्रीय विद्यालय, जमुना कॉलोनी से स्कूली शिक्षा पूरी की। माइक्रो विजन हायर सेकेंडरी स्कूल, बुरहानपुर से उच्चतर शिक्षा लेकर भोपाल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की और दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर सफलता प्राप्त की।

पिता रामजापन पटेल ने कहा कि उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दी। बड़े पुत्र प्रभात कुमार पटेल एमबीबीएस कर अमृतसर में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि प्रवीण ने यूपीएससी में सफलता पाई है। उन्होंने सभी अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की।

समाचार 06 फ़ोटो 06

कलेक्टर ने हाई स्कूल एवं हायर सेंकेण्डरी की परीक्षा में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियो को किया सम्मानित

शहडोल

कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शहडोल जिले के माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के प्रावीण्य सूची में आने वाले विद्यार्थियो, अभिभावको एवं शिक्षको को फूलमाला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर  डॉ. केदार सिंह ने कहा कि  विद्यार्थी देश के भविष्य है, देश  और समाज के सर्वांगीण विकास में विद्यार्थियो की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी आदि महत्वपूर्ण पदो में आसीन होकर देश और समाज की सेवा करें। 

उन्होंने कहा कि पहली कक्षा से बारहवी कक्षा तक की पढ़ाई भविष्य बनाने की मजबूत नींव है, शिक्षा कभी व्यर्थ नही जाती है उसका उपयोग समय आने पर अवश्य होता है। उन्होंने कहा कि  निरंतर अच्छा से अच्छा प्रयास कर नई ऊचाईयों को छूए। कलेक्टर ने मेरिट सूची के विद्यार्थी, विद्यालयो के शिक्षको एवं अभिभावको को  मध्यप्रदेश की  टॉप10 सूची में स्थान लाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही कलेक्टर ने विद्यार्थियो से भविष्य की पढाई के बारे में भी जानकारी ली। 

कलेक्टर ने शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ब्यौहारी के कक्षा दसवीं में अध्यनरत योगेंद्र सिंह, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाणसागर में अध्यनरत कुमारी अनामिका कुशवाहा,  कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयसिंहनगर में अध्यनरत कुमारी दीक्षा मिश्रा, हायर सेकेंण्डरी विद्यालय के माही मिश्रा,  मान्यता साहू,  निशिका गुप्ता, ऋषभ पाण्डेय, हाई स्कूल के  श्रेया साहू, आर्यिका नामदेव, नेहा सिंह, हर्षिल गुप्ता, अपेक्षा गुप्ता एवं आरायना गुप्ता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

समाचार 07 फ़ोटो 07

प्रशासन की तत्परता से मोहिनी ग्राम में रूका बाल विवाह

शहडोल

कलेक्टर डॉ. केदार सिंह द्वारा शहडोल जिले में बाल विवाह की रोकथाम हेतु जिला एवं खंड स्तरीय दल गठित किया गया है। जिले की तहसील जयसिंहनगर अंतर्गत ग्राम मोहिनी में अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह की शिकायत प्राप्त होने पर प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बालिका का बाल विवाह रूकवा दिया। शिकायत की जांच के दौरान बालिका की आयु 18 वर्ष कम पाई गई। 

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास अखिलेश मिश्रा ने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व काजोल सिंह के मार्गदर्शन में  तत्काल खंड स्तरीय टीम को मौके पर भेजा गया । यह टीम बालिका के घर मोहिनी एवं उसके मामा के घर जगडा पहुंचकर  बाल विवाह रूकवाया। टीम द्वारा परिजनो को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानो की जानकारी दी गई तथा  बालिका का विवाह 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद ही विवाह करने की समझाइश दी गई। 

समाचार 08 फ़ोटो 08

कलेक्टर ने 60 आमजनों की सुनी समस्याएं, कार्यवाही व निराकरण के दिए निर्देश 

उमरिया

आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति शासन एवं प्रशासन प्रतिबद्ध है। कलेक्टर राखी सहाय ने जनसुनवाई में पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ 60 नागरिकों की समस्याएं सुनीं और प्रत्येक प्रकरण को संबंधित विभागों को तत्काल निराकरण हेतु प्रेषित किया। जनसुनवाई न केवल शिकायत दर्ज करने का मंच है,बल्कि लोगों का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास की एक कड़ी भी है कि उनकी समस्याओं के प्रति प्रशासन सजग और उत्तरदायी है।

जनसुनवाई में विभिन्न प्रकार की समस्याएं सामने आईं, जिनमें बुनियादी सुविधाओं से लेकर व्यक्तिगत सहायता तक के मामले शामिल रहे। रामखेलावन, बीरन, मुनीम, विपेन्द्र, जानकी तथा सोमती कोहका (47) ने हैंडपंप सुधार की मांग रखी, जबकि ग्राम तेंदुहा के प्रेमलाल प्रजापति ने विवाह सहायता दिलाने का आवेदन प्रस्तुत किया। भरत कुमार (चंदिया) ने धान विक्रय का भुगतान कराने की समस्या बताई, वहीं ग्राम टिकुरी के दयाराम कोरी ने पुस्तैनी भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की गुहार लगाई।

राजस्व संबंधी मामलों में भी नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। तहसील मानपुर के छोटा बैगा ने हल्का पटवारी द्वारा किए गए नक्शा तरमीम को कम्प्यूटर में फीड कराने की मांग की।इसी तरह, समती बाई (चंदिया) ने नक्शा तरमीम कराने तथा ग्राम दुब्बार की गइली बाई बैगा ने रिकॉर्ड सुधार से संबंधित आवेदन दिया। 

सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मामलों में भी प्रशासन ने तत्परता दिखाई। बिरसिंहपुर पाली की सरफुनिया ने पति की मृत्यु उपरांत अनुग्रह सहायता दिलाने का आवेदन दिया,जबकि गोरइया निवासी सत्यराज सिंह ने खाद्यान्न पात्रता पर्ची के लिए गुहार लगाई।

समाचार 09

अवैध मदिरा जप्त आबकारी विभाग की कार्यवाही, मामला दर्ज

उमरिया

कलेक्टर राखी सहाय के द्वारा जिले में अवैध मदिरा के क्रय विक्रय,संग्रहण,परिवहन पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।निर्देश के परिपालन में जिला आबकारी अधिकारी उमरिया सावित्री भगत के मार्गदर्शन में मदिरा के अवैध निर्माण,संग्रहण,परिवहन एवं विक्रय पर नियंत्रण हेतु वृत्त मानपुर अंतर्गत अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्यवाही की गई। 

इस दौरान भरौली ढाबा के संचालक आकाश जायसवाल के कब्जे से 12 बोतल बीयर एवं 10 पाव प्लेन,धर्मेन्द्र सिंह ग्राम देवगवां के किराना दुकान से 09 पाव देशी मदिरा प्लेन,राजाराम गुप्ता ग्राम मुगवानी के कब्जे से 25 पाव देशी मदिरा प्लेन,ग्राम कठार में उमेश पटेल के कब्जे से 19 पाव देशी मदिरा प्लेन इसी प्रकार बिजौरी स्थित ढाबे में कार्यवाही करते हुये सावित्री साहू के कब्जे से 14 पाव देशी मदिरा प्लेन जब्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क के तहत् कुल 06 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक दिनकर सिंह तिवारी के नेतृत्व में की गई जिस पर कविता सिंह,  राजपति प्रजापति, कु० अंजली गौतम एवं नगर सैनिक जीवन लाल का विशेष योगदान रहा। अवैध मदिरा परिवहन, संग्रहण एवं चौर्यनयन पर निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।


Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget