हाई स्कूल परीक्षा में अश्विनी मिश्रा ने 96.6 प्रतिशत हासिल कर नाम किया रोशन किया
अनूपपुर
मॉडल स्कूल कोतमा के होनहार छात्र अश्विनी मिश्रा ने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा मे 500 में से 478 अंक हासिल कर 95.6 प्रतिशत लाकर विद्यालय तथा जिले का नाम रोशन किया है। छात्र अश्विनी की सफलता ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि, जहां चाह है वहां राह है, शासकीय हायर सेकेंडरी मॉडल स्कूल कोतमा का यह छात्र विषम परिस्थिति में भी अपने लक्ष्य की और अग्रसर रहते हुए सफलता प्राप्त की। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों एवं विद्यालय के गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए छात्र अश्वनी के उज्जवल भविष्य की कामना की है। वही भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने कहां की जिले के सभी होनहार छात्रों को बेहतर शिक्षा देने उद्देश्य के साथ प्रदेश की भाजपा सरकार संकल्पित है। टॉपर छात्रों की शिक्षा के राह पर कोई भी व्यवधान उत्पन्न ना हो, इसके लिए सरकार कई योजनाओं के माध्यम से छात्रों का भविष्य सावरकर हर संभव मदद के लिए तैयार है। इस अवसर पर बिसाहूलाल सिंह विधायक अनूपपुर, गुड्डू चौहान जिला अध्यक्ष कांग्रेस, रामदास पुरी पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष, अनिल गुप्ता पूर्व अध्यक्ष विंध्य विकास प्राधिकरण, सुनील सराफ पूर्व विधायक कोतमा, पत्रकार आनंद पांडेय, नीरज गुप्ता, विजय तिवारी, विजय कुमार पंडा, राहुल मिश्रा एवं चीनी मित्र मंडली द्वारा माता एवं पिता सतीश मिश्रा को बधाई प्रेषित करते हुए अश्वनी मिश्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
