09 किलो गांजा के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार, 02 बाइक जप्त, अवैध उत्खनन पर ट्रैक्टर-ट्रॉली किया जब्त

09 किलो गांजा के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार, 02 बाइक जप्त, अवैध उत्खनन पर ट्रैक्टर-ट्रॉली किया जब्त


अनूपपुर

जिले के थाना जैतहरी पुलिस द्वारा दो दिनों में दो गांजा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। रात्रि कस्बा पेट्रोलिंग के दौरान कुसुमहाई रोड पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल चालक को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम राजेश राठौर पिता गोपाल राठौर, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम गोरसी, उमरिया बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 1.037 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी से गांजा कीमत लगभग 9 हजार एवं बिना नंबर की होंडा लिवो मोटरसाइकिल कीमत लगभग 60 हजार जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया।

वही रात्रि गश्त के दौरान खोली फाटक टोला से मरनी टोला मार्ग पर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर वापस भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसने अपना नाम दीपनारायण द्विवेदी पिता स्व. रामाधार द्विवेदी, उम्र 44 वर्ष, निवासी धनगंवा पूर्वी वार्ड क्र. 07, थाना जैतहरी, जिला अनूपपुर बताया। तलाशी में उसके पास से 08 पैकेटों में रखा लगभग 8.230 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी से गांजा (कीमत लगभग 72 हजार एवं होंडा एसपी साइन मोटरसाइकिल कीमत लगभग 80 हजार जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया।

दोनों कार्यवाहियों में कुल 09.267 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 81 हजार एवं दो मोटरसाइकिल (कुल कीमत लगभग 1 लाख 40 हजार जप्त किए गए। इस प्रकार कुल ₹2,21,000 का मसरूका जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

*अवैध उत्खनन पर ट्रैक्टर-ट्रॉली किया जब्त*


उमरिया जिले में कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसीलदार बांधवगढ़ दिलीप सोनी ने ग्राम भरौली के भ्रमण के दौरान अवैध मुरूम उत्खनन पर सख्त कार्रवाई की।

निरीक्षण के दौरान शासकीय आराजी खसरा नंबर 32/1, रकबा 9.020 हेक्टेयर के एक हिस्से में ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से मुरूम का अवैध उत्खनन करते हुए पाया गया। मौके पर ही मुरूम से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर उत्खनन स्थल का मापन कराया गया।

जप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगभग 3 घनमीटर मुरूम पाया गया, जिसे भरौली चौकी में सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं शासकीय भूमि से कुल 36.99 घनमीटर मुरूम के अवैध उत्खनन का प्रकरण तैयार कर अग्रिम कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।


Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget