प्रेस नोट
दिनांक- 02/04/2026
थाना-भालूमाड़ा पुलिस ने अवैध रुप से पशु तस्करो के विरूद्ध की गई कार्यवाही
जिले के भालूमाड़ा की पुलिस द्वारा दिनांक 31/03/2026 को रात्रि में सूचना मिली की एक पिकप मे चार नग पडवा,भैंस क्रुरता पुर्वक लोड है। सूचना मिलते ही थाना भालूमाडा पुलिस स्टाफ के द्वारा घेराबंदी कर एक पी कप को चेक किया तो उसमें तीन नग पडवा व एक नग भैंस लोड थे, पीकप चालक वाहन को छोड कर भाग गया, वाहन मे लोड मवेशियो को रस्सी से क्रूरता पूर्वक बांधकर रखा गया था, उक्त भैंस पडों को जप्त कर अज्ञात पिकप चालक के विरुध्द अपराध क्र. 108/2026 धारा 11(घ),4,6,6क,9(1),10,11 म.प्र.कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम व 11 पशु के प्रति क्रुरता का निवारण अधिनियम का पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी की पता साजी की जा रही है।