समाचार

भाजपा जिलाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्ष को जारी किया कारण बताओ नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

अनूपपुर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनूपपुर मंडल अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी से जुड़ा एक  वायरल ऑडियो इन दिनों जिले से लेकर प्रदेश भर के मीडिया ,सोशल मीडिया के साथ आमजन मानस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। 

पक्ष, विपक्ष में बैठे लोग भारतीय जनता पार्टी की सरकार एवं सत्ता, संगठन के जिम्मेदारों की कार्यशैली पर विभिन्न तरह के आरोप, प्रत्यारोप ,व कयास लगाते हुए देखे जा रहे।

इतना ही नहीं मंडल अध्यक्ष के इस घिनौने कृत्य से जहां एक ओर गंगाजल जैसे शुद्ध पार्टी के ऊपर कालिख लग रही वहीं दूसरी ओर भाजपा के प्रति आमजन मानसिक विश्वास उठता हुआ दिखाई दे रहा के मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने मंडल अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

बताया जा रहा है कि वायरल ऑडियो में एक महिला के ट्रांसफर के नाम पर ₹40,000 की राशि लेने और इसके बावजूद कार्य न कराने के साथ मप्र के भाजपा सरकार के मंत्री अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार को अमर्यादित भाषा का उपयोग करते हुए कलेक्टर अनूपपुर को भी अमर्यादित ट्रीट किए जाने के आरोप सामने आए हैं। साथ ही ऑडियो में सत्ताधारी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, प्रभारी मंत्री और कलेक्टर के संदर्भ में आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल जनहित में तरह तरह के सवाल खड़े कर रहे को मद्देनजर रखते हुए

मामले को संज्ञान में लेकर जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने 21 मार्च को कारण बताओ नोटिस जारी कर मंडल अध्यक्ष से तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में वायरल ऑडियो की सत्यता और आरोपों पर स्पष्ट जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।

भाजपा संगठन ने इस मामले को गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा है और स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मंडल अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी इस नोटिस का क्या जवाब देते हैं और संगठन आगे क्या रुख अपनाता है। यह मामला क्षेत्रीय राजनीति में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

समाचार

IPTA इकाई द्वारा महिला समिति की अगुवाई में तीन दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह का होगा आयोजन

*असमंजस बाबू, बहत्तर मील, नाटक का होगा मंचन*

अनूपपुर

जिले में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जन नाट्य संघ (IPTA) इकाई अनूपपुर द्वारा तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह 3, 4 और 5 अप्रैल 2026 को अमरकंटक रोड स्थित बेथेल मिशन हायर सेकेंड्री स्कूल में संपन्न होगा।

समारोह की सबसे खास बात यह है कि इस बार आयोजन की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं की आयोजन समिति ने संभाली है, जो न केवल अनूपपुर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।

समारोह के पहले दिन 3 अप्रैल को अशोकनगर की जनसंगीत की प्रस्तुति के साथ इलाहाबाद से आए कलाकारों द्वारा ‘असमंजस बाबू’ नाटक का मंचन किया जाएगा। दूसरे दिन 4 अप्रैल को प्रसिद्ध फिल्म एवं रंगमंच अभिनेता राजेंद्र गुप्ता की विशेष प्रस्तुति होगी, जिसमें वे चर्चित कवि धूमिल की कविता-पटकथा पर आधारित नाटक प्रस्तुत करेंगे। तीसरे दिन 5 अप्रैल को जबलपुर से आए ‘विवेचना’ समूह द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित नाटक ‘बहत्तर मील’ का मंचन किया जाएगा।

इस आयोजन समिति की अध्यक्ष पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पल्लविका पटेल हैं, जबकि महासचिव के रूप में लक्ष्मी खेडिया जिम्मेदारी निभा रही हैं। कोषाध्यक्ष के रूप में डॉ. श्रद्धा सोनी अपनी भूमिका अदा कर रही हैं।

इसके अलावा महिला समिति में अनु शर्मा, बिंदू सिंह, तृप्ति ठाकुर, पूनम रात्रे, डॉक्टर करुणा सोनी, निरुपमा पटेल सहित शहर की अनेक महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई है। सभी महिलाएं मिलकर इस आयोजन को सफल और प्रभावी बनाने में जुटी हुई हैं।

इस नाट्य समारोह का मुख्य उद्देश्य कला और संस्कृति को संरक्षित करना तथा समाज को रंगमंच से जोड़ना है। आयोजकों का मानना है कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है और सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा मिलती है। यह आयोजन न केवल अनूपपुर के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए सांस्कृतिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।

समाचार

नपा अनूपपुर पर गंभीर आरोप 181 शिकायत बिना निराकरण के बंद


10 मीटर नाली के लिए 15 लाख का एस्टीमेट


अनूपपुर। जिला मुख्यालय की नगर पालिका परिषद एक बार फिर कार्यप्रणाली को लेकर सवालों के घेरे में है। वार्ड क्रमांक 9 के  भूमि स्वामीके पुत्र भगवान दास मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उनकी जमीन (खसरा नंबर 835) में नगर का निस्तारण पानी वर्षों से डाला जा रहा है, जिससे उनकी भूमि तालाब में तब्दील हो गई है।

पीड़ित के अनुसार, इस समस्या को लेकर उन्होंने कई वर्षों से मौखिक शिकायतें कीं, लेकिन हर बार सीएमओ द्वारा नाली निर्माण का आश्वासन देकर मामला टाल दिया गया। मजबूर होकर उन्होंने 12 फरवरी 2026 को सीएम हेल्पलाइन 181 में शिकायत क्रमांक 36 7200 14 दर्ज कराई।


बिना कार्यवाही के शिकायत बंद करने का आरोप


       मिश्रा का कहना है कि शिकायत दर्ज होने के बाद भी कोई स्थलीय कार्यवाही नहीं की गई। उल्टा नगर पालिका के इंजीनियर पांडेय द्वारा फोन कर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया और नाली निर्माण का भरोसा दिया गया।

जब शिकायतकर्ता ने कहा कि मात्र 10 मीटर पक्की नाली बना देने से समस्या का समाधान हो जाएगा, तब भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। आरोप है कि बाद में शिकायत को जबरन बंद कर दिया गया और यह कहा गया कि 20 तारीख तक ग्रेडिंग है, उसके बाद दोबारा शिकायत कर देना।


40-50 हजार के काम को बताया 15 लाख!


मामले में सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब सीएम हेल्पलाइन से संपर्क करने पर जानकारी मिली कि नगर पालिका द्वारा इस कार्य के लिए 15 लाख रुपये से अधिक का एस्टीमेट दर्शाया गया है, जिसे परिषद की बैठक में स्वीकृति के बाद ही कार्य होगा।

जबकि शिकायतकर्ता का कहना है कि 10 मीटर नाली निर्माण का खर्च अधिकतम 40 से 50 हजार रुपये ही हो सकता है। ऐसे में लाखों का एस्टीमेट दिखाना गंभीर अनियमितता और योजना के दुरुपयोग की ओर इशारा करता है।


सीएम हेल्पलाइन योजना पर उठे सवाल


इस पूरे घटनाक्रम ने मध्य प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी सीएम हेल्पलाइन 181 योजना की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बिना समाधान के शिकायत बंद करना और आंकड़ों में हेरफेर कर मामले को दबाने की कोशिश करना, आम जनता के विश्वास को ठेस पहुंचाने वाला है।


जांच और कार्रवाई की मांग


पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि

मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए

जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो

शीघ्र नाली निर्माण कर समस्या का समाधान किया जाए अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर मामले को कितना संज्ञान में लेता है और आम नागरिक को न्याय दिलाने के लिए क्या कदम उठाता है।

समाचार

प्रोफेसर पर हमले व अभद्र व्यवहार पर एबीवीपी ने सौपा ज्ञापन

अनूपपुर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक चार्ल्स वर्गीज पर हुए कथित हमले व अभद्र व्यवहार को लेकर विश्वविद्यालय के कुल सचिव को ज्ञापन सोपा गया। और विद्यार्थी परिषद  के कार्यकर्ताओं का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले छात्रों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए,जिन छात्रों ने ऐसा कृत्य किया है उसका विद्यार्थी परिषद से कोई संबंध नहीं है और विद्यार्थी परिषद  इस प्रकार की किसी भी घटना का समर्थन नहीं करता है, साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करता है ऐसे छात्रों पर कठोर कार्रवाई की जाए ताकि दोबारा ऐसी घटनाएं विश्वविद्यालय में ना हो।

ज्ञापन को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रान्त सहमंत्री मंत्री शिवेंद्र चतुर्वेदी, विभाग संयोजक अखिलेश सिंह , जिला संयोजक प्रणव मिश्रा, इकाई अध्यक्ष अमन द्विवेदी, इकाई मंत्री सिमरन सेन ,उपाध्यक्ष पावनी ताम्रकार ,आरजू साहू, यामिनी ,आराधना, अनुराधा आदित्य, दीपक ,कृष, धर्मेंद्र , जीत, सोनल, संजना ,निशि शशांक ,अंकित आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget