अवैध रेत उत्तखनन, परिवहन पर पुलिस की कार्यवाही, 1 जेसीबी, सहित 3 ट्रैक्टर जब्त
अनूपपुर
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कदमहा नाला रोड, वार्ड क्रमांक 15, जैतहरी स्थित लल्लू भल्ला के खेत में राजकुमार द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर ट्रैक्टरों के माध्यम से मध्यप्रदेश शासन के खनिज (मुरूम) का अवैध उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर रेड की गई। मौके पर एक जेसीबी मशीन मुरूम उत्खनन करती पाई गई तथा दो ट्रैक्टर ट्रॉली सहित खड़े थे। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें हमराह स्टाफ एवं गवाहों की सहायता से घेराबंदी कर रोका गया।
जेसीबी चालक से पूछताछ में उसने अपना नाम राजकुमार राठौर, पिता रामलाल राठौर, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14, जैतहरी बताया। जेसीबी स्वयं की होना बताया गया। खनिज उत्खनन/परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे जाने पर कोई अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं की गई। मौके से बिना नंबर की पीले रंग की जेसीबी अनुमानित कीमत लगभग ₹15,00,000/- को विधिवत जप्त किया गया।
इसके पश्चात एक स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक MP 18 AB 6292, बिना नंबर की नीली ट्रॉली में लगभग 01 घन मीटर मुरूम भरी पाई गई। चालक संतोष राठौर, पिता धनराज सिंह राठौर, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, जैतहरी से पूछताछ की गई। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। ट्रैक्टर मालिक कुंवर सिंह राठौर निवासी बलबहरा होना बताया गया। उक्त ट्रैक्टर अनुमानित कीमत ₹5,00,000/- तथा मुरूम कीमत ₹500/- को विधिवत जप्त किया गया।
दूसरा स्वराज ट्रैक्टर क्रमांक MP 65 AA 4479 के चालक राजेश कुमार, पिता विजय कुमार राठौर, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, जैतहरी से पूछताछ की गई। खनिज परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।
*अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त*
शहडोल जिले के केशवाही पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम पकरिहा में दबिश दी, जहां महिंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक सीजी-31-सी 2545 ट्रॉली में रेत लोड कर परिवहन करते पाया गया।
जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक पारस केवट (25) पिता मिठाई लाल केवट तथा वाहन स्वामी विष्णुकांत शुक्ला, दोनों निवासी ग्राम पकरिहा चौकी केशवाही थाना बुढार जिला शहडोल, के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं खनिज अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है और मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
