श्री शिव शंभूधाम दादा दरबार चल रहा है यज्ञ, होगा विशाल भंडारा
छिंदवाड़ा
जिले के तहसील छिंदवाड़ा के ग्राम नेर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर चमत्कारिक श्री शिव शंभूधाम दादा दरबार नेर के तत्वाधान में श्री श्री दिव्य नवचंडी नवकुंडीय हवनात्मक यज्ञ एवं 52 मनोकामना ज्योति कलश स्थापना एवं दादाजी निरंतर फलाहार व दुग्दाधार 52 साल उपवास संकल्प पर खीले के पलंग में सोए हुए हैं, माता की जवारे अपने शरीर में धारण करें हुऐ हैं। यह महायज्ञ 20 से 28 मार्च तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन भारत के अन्य प्रदेश से उत्तरप्रदेश महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, एवं मध्यप्रदेश के अन्य जिले से भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, इंदौर, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, बैतूल, छिंदवाड़ा सहित आसपास क्षेत्रों से श्रद्धालु दिन रात से हजारों की संख्या में श्रद्धालु देखने आ रहे हैं, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा हैं। समिति के अनुसार इस महायज्ञ में नेर से पं.परशुराम मिश्रा शास्त्री, पं.निशांत कृष्ण मिश्रा शास्त्री, पं.प्रशांत मिश्रा शास्त्री अन्य विद्वान आचार्य कर रहे हैं। यज्ञ एवं देवीपूजन (सहस्त्राच॔न) प्रातः सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक शुभ यज्ञ बेला दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आहुतियां दी जाएगी। दिनांक: 28 मार्च 2026 को यज्ञ समापन जवारे विसर्जन एवं भंडारा महाप्रसाद का वितरण होगा।
