युवती की खेतो में मिली अधजली लाश, गांव में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

युवती की खेतो में मिली अधजली लाश, गांव में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी


अनूपपुर

जिले में वारदात का मामला सामने आया है जिसमें एक युवती की अधजली लाश खेतों के बीच बने खंडहर में बरामद हुई है यह लाश किसकी है कि शिनाख्त होना अभी बाकी है लेकिन थाने में दर्ज गुमशुदगी के मामलों में यह कयास लगाए जा रहे हैं की लाश के पास पड़ा एक पर्स और उसमें निकली कागज की पर्ची में नाम काजल बताया जा रहा है। हालांकि जिस स्थिति में ये लाश बरामद हुई है उस स्थिति में उसकी पहचान करना मुश्किल है लिहाजा पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव की पहचान करने के लिए बुलाया है ताकि आगे के कार्यवाही की जा सके इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैली गई है। मामला अनूपपुर जिले की जैतहरी थाना के गांव गुंवारी का बताया जा रहा है।

अनूपपुर जिले जैतहरी थाना क्षेत्र के गुंवारी गांव में एक अज्ञात युवती का शव पाया गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने दोपहर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और स्थल का मुआयना करते पास पड़े एक पर्स की जांच पड़ताल की। जिसमें एक कागज की पर्ची पर काजल पूरी नाम लिखा पाया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से लड़की के संबंध में पूछताछ की। जिसकी कोई जानकारी नहीं मिलने पर, फॉरेंसिक टीम को बुलाकर शव की जांच पड़ताल कराई।

खेत मालिक रामखेलावन राठौर रोजाना की तरह अपने खेत पर पहुंचे लेकिन सुने पड़े मकान में लाश पड़ी है इस बात से वह अनजान थे लेकिन जिस जगह पर पेड़ कटाई रामखेलावन राठौर के द्वारा कराई गई थी वहां पहुंचने के बाद उन्हें कुछ जलने की गंध महसूस हुई तो सोने पड़े मकान जो क्षतिग्रस्त अवस्था में था वहां जाकर देखा तो किसी की अब जेल राज पड़ी हुई है जिस बात की सूचना उनके द्वारा पुलिस को दी गई।

पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया करते शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी के पोस्टमार्टम कक्ष में सुरक्षित रखवा दिया है। एसडीओपी अनूपपुर नवीन तिवारी ने बताया कि खेत मालिक रिटायर्ड फौजी रामखेलावन राठौर अपने खेत गए हुए थे। जहां उनके ही खेत में बने पुराने खंडहरनुमा मकान से दुर्गंध महसूस हुई, पास जाकर देखने पर शव क्षत विक्षत हालत में पड़ा हुआ था। इसके बाद वह गांव लौटे और ग्रामीणों को जानकारी दी। वहीं पुलिस ने बताया कि काजल पुरी पिता सुक्खीराम पनिका ग्राम लपटा से 17 फरवरी से लापता है। गुमशुद की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित परिजनों को पुलिस ने शव पहचान के लिए बुलाया है। परिजनों के पहचान के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस मामले में अन्य तथ्यों पर जानकारी जुटा रही है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget