नालियों से निकला कचरा सड़कों पर मिलने पर जताई नाराजगी, जोन प्रभारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

 नालियों से निकला कचरा सड़कों पर मिलने पर जताई नाराजगी, जोन प्रभारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

*सीएमओ ने किया वार्डों में औचक निरीक्षण*


शहडोल

नगर पालिका परिषद शहडोल की मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जितेंद्र भंडारी ने रविवार को नगर के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण कर नागरिक सुविधाओं एवं विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वार्ड क्रमांक 1 से 4 तक का भ्रमण करते हुए पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, जनगणना कार्य तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

भ्रमण के दौरान वार्ड क्रमांक 1 (कोनी) में बंद पड़े हैंडपंप की जानकारी मिलने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने उसे तत्काल चालू कराने के निर्देश दिए। साथ ही दूसरे हैंडपंप के चबूतरे का निर्माण कराने तथा उसके आसपास समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश नगर पालिका उपयंत्री एस.एस. तोमर को दिए गए।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि स्वच्छता मित्रों द्वारा नालियों से निकाला गया कचरा सड़कों पर ही पड़ा हुआ था, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही थी और गंदगी फैलने की आशंका थी। इस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल कचरा उठाकर उचित स्थान पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही वार्ड के जोन प्रभारी की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करते हुए उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित एवं निर्माणाधीन आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अपूर्ण आवासों के हितग्राहियों से चर्चा कर उन्हें निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया तथा अधिकारियों को योजना के कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 4 में आकाशवाणी के पास सड़क और नाली के अभाव के कारण स्थानीय नागरिकों को हो रही समस्याओं की जानकारी भी सामने आई। इस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने नगर पालिका उपयंत्री शरद द्विवेदी को स्थल का निरीक्षण कर सड़क एवं नाली निर्माण का प्राक्कलन तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget