एबीवीपी ने शासकीय महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं पर प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन, निराकरण नही तो उग्र आंदोलन

 एबीवीपी ने शासकीय महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं पर प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन, निराकरण नही तो उग्र आंदोलन

*अनूपपुर व बिजुरी में हुआ प्रदर्शन*


अनूपपुर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही छात्रहित राष्ट्रहित व समाज हित में कार्य करते आया है उसी क्रम में आज विद्यार्थी परिषद  बिजुरी नगर इकाई द्वारा शासकीय महाविद्यालय बिजुरी में निरंतर चल रही समस्याओं को लेकर दो घंटे तक प्रदर्शन कर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना है की महाविद्यालय  बिजुरी के प्राचार्य का उदासीन रवैया बिल्कुल सहन नहीं किया जाएगा, महाविद्यालय में लगातार समस्याएं जैसे छात्राओं बहनों के लिए सैनेट्री वेडिंग मशीन व फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था ना होना, छात्रों को खेलने की सामग्री उपलब्ध ना करना खेल मैदान न होना, छात्र छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु किसी भी प्रकार की सिक्योरिटी व्यवस्था ना करना ,महाविद्यालय के मुख्य द्वार में सीसीटीवी कैमरे का ना होना, जिससे असामाजिक तत्वों द्वारा अभद्रता व छात्रों से मारपीट के विषय आते रहते हैं इन पर कार्यवाही ना करना, महाविद्यालय में निर्धारित समय सारणी के अनुसार नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं किया जाता है, छात्रों को स्थानांतर प्रमाण पत्र टीसी प्राप्त करने के लिए तीन दिवस तक भटकना पड़ता है जो की पूर्णत गलत है, लाइब्रेरी में किसी भी प्रकार की पुस्तकों का ना होना वाईफाई व्यवस्था न होना व अंकसूची प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को अनावश्यक रूप से भटकना पड़ता है। व अन्य प्रमुख मांगो को लेकर आज विद्यार्थी परिषद ने लगातार प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।

*अनूपपुर में भी हुआ प्रदर्शन*

विद्यार्थी परिषद अनूपपुर नगर इकाई द्वारा हूं द्वारा पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में निरंतर चल रही समस्याओं को लेकर दो घंटे तक प्रदर्शन कर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना है पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य का उदासीन रवैया बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जाएगा, महाविद्यालय में लगातार समस्याएं जैसे शिक्षकों का धूम्रपान करके महाविद्यालय में आना ,छात्राओं बहनों के लिए सैनेट्री वेडिंग मशीन व फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था ना होना, छात्रों को खेलने की सामग्री उपलब्ध ना करना ,छात्र छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु किसी भी प्रकार की सिक्योरिटी व्यवस्था ना करना ,महाविद्यालय के मुख्य द्वार में सीसीटीवी कैमरे का ना होना, छात्रों के आईडी कार्ड का ना होना, जिससे असामाजिक तत्वों द्वारा अभद्रता व छात्रों से मारपीट के विषय आते रहते हैं इन पर कार्यवाही ना करना,  लाइब्रेरी का पूर्ण रूप से संचालन ना होना ,प्रेक्टिकल लैबों में जंग लगे उपकरण पुराने रखे हुए हैं नए उपकरणों का प्रयोग ना करना ,जल एवं शौचालय व्यवस्था ठीक ना होना तथा अन्य समस्याओं पर पर ज्ञापन सौपा

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि जल्द ही समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसका जिम्मेदार महाविद्यालय प्रशासन होगा।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget