मंडल अध्यक्ष ने महिला से स्थानांतरण कराने के नाम लिए 40 हजार, पार्टी को किया दागदार, अभी तक नही हुई कार्यवाही

मंडल अध्यक्ष ने महिला से स्थानांतरण कराने के नाम लिए 40 हजार, पार्टी को किया दागदार, नही हुई कार्यवाही

*बातचीत में प्रभारी मंत्री, कैबिनेट मंत्री, विधायक, कलेक्टर, जिलाध्यक्ष तक का नाम, पार्टी के नाम वसूल रहे हैं लाखों रुपए, सुने वायरल ऑडियो*


अनूपपुर

जिला अनूपपुर में एक घटना जो जिले के गांव गांव से लेकर देश, प्रदेश भर में सावन,भादों के बादल की तरह छाया है, जिसमें जिला मुख्यालय अनूपपुर के मंडल अध्यक्ष के द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का नाम लेकर रुपए लेकर देने के बदले स्थानांतरण कराए जाने एवं कलेक्टर से फाइल दबाने की बातचीत की जा रही है, साथ में सामूहिक रूप से गाली दिए जाने की रिकॉर्डिंग आवाज भी सुनाई दे रही।

*सुने ऑडियो 👇👇👇


काल रिकॉर्डिंग को सुनने से स्पष्ट प्रतीत हो रहा कि मण्डल अध्यक्ष के द्वारा महिला से रुपया लिया गया है, स्थानांतरण कराए जाने के लिए लेकिन काम अभी तक नहीं हुआ है। मंडल अध्यक्ष की रिकॉर्डिंग यह भी बयां कर रही की उपरोक्त राशि 40 हजार जो प्रभारी मंत्री के पीए के माध्यम से मंत्री जी को दी गई है। 

इतनी स्पष्ट आवाज जो गूंगे बहरे भी सुनकर समझ जाएंगे पूरा मामला क्या है, फिर भी मामले को लेकर जब जिम्मेदारों से बात की जाती है तो उनका केवल एक जवाब रहता है। मामला संज्ञान में आया है, जांच कर कड़ी कार्यवाही करेंगे उन जिम्मेदारों से जनमानस के लोग यह जानना उचित समझा रहे हैं कि जब पूरी बात की रिकॉर्डिंग स्पष्ट सुनाई दे रही है। महिला कर्मचारी काम न होने की स्थिति में अपने पैसे वापस मांग रही, इसके बाद भी मंडल अध्यक्ष पूर्व विधायक कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामलाल रोतेल, को लेकर कलेक्टर के पास जाने की बात कर रहा है। वहीं दूसरी ओर यह भी कह रहा की प्रभारी मंत्री को स्वयं की चिंता है, गाली देकर इसी काम के बदले पैसा लिया है, काम होगा क्यों नहीं उसमें यह भी स्पष्ट सुनाई दे रहा की मैं अभी तक अपने काम में फंसा हुआ था, अब मेरा काम हो गया है, जल्द ही आपका काम हो जाएगा कलेक्टर फाइल दबा के रखा है, आज या कल हम जाकर कलेक्टर से बात करेंगे करेंगे। कलेक्टर का नाम लेकर ऐसे बात कर रहा है जैसे कलेक्टर उसका नौकर हो, और कह रहा है अगर अटैच कराना होगा तो एक घंटे में करा दूंगा। इस तरह का कार्य करके मंडल अध्यक्ष पार्टी, पदाधिकारियों, मंत्री व प्रशासन को दागदार कर रहा है, सोचने वाली बात है कि क्या मंत्री स्थानांतरण के नाम पर इतनी छोटी सी रकम ले सकता है? ऐसा लग रहा है कि पूरा 40 हजार रुपया खुद मंडल अध्यक्ष खा गया, महिला का न तो स्थानांतरण करवाया न महिला को रुपए वापस किया। पता कितने लोगों से स्थानांतरण के नाम पर लाखो रुपए वसूले होंगे। ऐसे भ्रष्ट मंडल अध्यक्ष को पार्टी तुरंत बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए। खबर लिखे जाने तक पार्टी ने अभी तक मंडल अध्यक्ष पर कोई कार्यवाही नही की है। कार्यवाही कब करेगी या नही करेगी आने वाला समय ही बता पायेगा।

*सुने ऑडियो👇👇👇*


प्रश्न चिन्ह तो यहां खड़ा हो रहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार सट्टा एवं संगठन की जिम्मेदार अपने पार्टी को गंगाजल की तरह पवित्र मानते हैं और उन्हें का अदना सा मंडल अध्यक्ष उसे गंगाजल में भ्रष्टाचार रूपी कालिख पोतकर जिलाध्यक्ष, प्रभारी मंत्री, विधायक, सरकार, सत्ता,संगठन, यहां तक की जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर के नाम को बदनाम करने की कुटाई नहीं छोड़ रहा, इतने के बावजूद भी लगभग सभी जिम्मेदार चुप्पी साधकर मौन बैठे हुए हैं जो जनमानस को नहीं पच रहा। 

इन जिम्मेदारों के इस मौन चुप्पी से बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा कि मंडल अध्यक्ष के इस रिकॉर्डिंग रूपी ऑडियो वीडियो में सत्यता तो नहीं,प्रभारी मंत्री मंडल अध्यक्ष के माध्यम से गरीब कर्मचारी का पैसा हजम कर गए हों ।

तमाम तरह की चर्चाओं के बाद सवाल यह भी बन रहा की अगर प्रभारी मंत्री के द्वारा मंडल अध्यक्ष से स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारी का स्थानांतरण कराए जाने को लेकर पैसे नहीं लिया गया तो फिर झूठे बयान बाजी और अभद्र भाषा को लेकर मंडल अध्यक्ष के विरुद्ध अभी तक प्रभारी मंत्री के साथ सत्ता संगठन के द्वारा कड़ी कार्यवाही क्यों नहीं की गई। 

जिम्मेदार अभी भी जांच की बात कर रहे हैं,जनमानस का मानना है कि पार्टी का अदना मंडल अध्यक्ष विश्व के सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता संगठन के साथ कलेक्टर को भ्रष्टाचार में लिप्त कर रहा जो स्पष्ट रूप से सुनाई दे रहा, फिर इसके बाद जांच किस चीज के लिए किया जाना है। 

जन चर्चा के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बैठे जिम्मेदार के साथ सत्ता एवं संगठन के प्रमुखों को तत्काल यदि मंडल अध्यक्ष ने इतनी बड़ी पार्टी को बदनाम करने का काम किया है, तो पद से पृथक कर दिया जाना चाहिए था या की पूरे मामले में महिला कर्मचारी के द्वारा अगर मंडल अध्यक्ष को बदनाम किए जाने का चला चरित्र अपनाया गया जिसे लेकर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी बदनाम हो रही है के विरुद्ध पार्टी एवं सत्ता संगठन के द्वारा अभी तक कड़ी कार्यवाही किए जाने हेतु ठोस निर्णय क्यों नहीं लिए गया। जनमानस के मुताबिक तरह-तरह के चर्चाएं सामने आ रहे हैं, मीडिया एवं सोशल मीडिया में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी स्वयं अपने ही पार्टी के जिम्मेदारों को कोसते हुए आपस में थूथू करते देखे जा रहे हैं। सबसे प्रमुख बात तो यह है कि सत्यता निष्पक्ष न्याय प्रियता की दुहाई देने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार मैं बैठी जिम्मेदार सत्ता संगठन के प्रमुख अपनी एवं अपने पार्टी की मर्यादा बचाए रखने के लिए रिश्वतखोर मंडल अध्यक्ष के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करेंगे या की जांच का बहाना बता कर पूरे मामले में लीपापोती कर सारे आरोप लिए गए रुपए के बदले सहन कर लेंगे। इस ऑडियो, वीडियो व स्क्रीन शॉट में कितनी सच्चाई हैं इसकी दबंग पब्लिक प्रवक्ता पुष्टि नही करता है।

इनका कहना -

मैं अभी मुख्यालय से बाहर हूं, मामला संज्ञान में आया है, वापस आने के बाद पूरे मामले की जांच करा कर निश्चित तौर पर दोषी जन कोई भी हो कड़ी कार्रवाही करूंगा।

*हीरा सिंह श्याम, जिलाध्यक्ष, भाजपा, अनूपपुर*

समाचारों के माध्यम से खबर मिली है, जिला अध्यक्ष से चर्चा कर तत्काल मामले को संज्ञान में ले रहा हूँ, अगर मंडल अध्यक्ष गलत है तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी। 

गौरव सिरोठिया, भाजपा संगठन प्रभारी, संभाग शहडोल*

पूरे मामले को लेकर जब अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार से फोन कॉल मिलाकर बात किए जाने का प्रयास किया गया तो एक बार उन्होंने कहा मैं थोड़ी देर से बात करता हूं, दूसरी बार कॉल किए जाने के बाद उन्होंने फोन रिसीव करना उचित नहीं समझा।

*दिलीप अहिरवार, प्रभारी मंत्री, अनूपपुर*

मुझे तत्काल पूरे मामले की ऑडियो वीडियो के साथ समाचार की खबरें भेजिए, मैं प्रदेश अध्यक्ष से बात कर पूरे मामले से अवगत कराऊंगा। मंडल अध्यक्ष हो या भाजपा का कोई भी कितना भी बड़ा पदाधिकारी क्यों ना हो, अगर गलत किया है तो कड़ी कार्यवाही होगी।

*श्याम महाजन, भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री, मध्य प्रदेश*

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget