धोखाधड़ी करने वालें 03 आरोपी व विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म का 01 आरोपी गिरफ्तार

धोखाधड़ी करने वालें 03 आरोपी व विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म का 01 आरोपी गिरफ्तार


अनूपपुर

जिले के कोतमा पुलिस द्वारा बैंक खातों का लेन देन में उपयोग कर धोखाधड़ी करने वालें एक बड़े गिरोंह का पर्दाफाश करते हुए  तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आवेदक दीपक केवट पिता गनपत केवट निवासी ग्राम पडोर, लतार थाना भालूमाड़ा द्वारा थाना कोतमा में सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर पासबुक , एटीएम रख लेने कमीशन की मांग करने व खाता का गलत इस्तेमाल कर धोखाधडी करने के संबंध में एक आवेदन पेश किया ।जिस पर थाना प्रभारी कोतमा निरी. रत्नाम्बर शुक्ल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पांच आरोपी शैलेन्द्र पांडेय  निवासी बदरा , बादल सोनी , विजय कश्यप टिंकल जिवनानी,आशीष सोनी निवासी गण कोतमा के विरूध्द धारा 318(4),3(5) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।दौरान विवेचना आरोपीगण बादल सोनी पिता सुधीर सोनी , टिंकल जिवनानी , आशीष सोनी तीनों निवासी कोतमा  को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया । अन्य की सरगर्मी तलाश जारी है गिरफ्तार शुदा आरोपियों से पूछतांछ पर इनके कब्जे से 19 नग एटीएम कार्ड सभी बैंक आंफ महाराष्ट एवं 03 नग मोबाईल एवं सिम कार्ड जप्त किया गया है ।सारे खातें बैंक आंफ महाराष्ट के हैं। इसमें  बैंक कर्मचारियों तथाअन्य आरोपियों की भी संलिप्ता की जांच की जा रही है । पूछतांछ के दौरान आरोपियों से यह भी पता चला की यह सभी खाते ग्राम बिजौड़ी के एक कियोस्क सेन्टर से बैंक आंफ महाराष्ट के  सारे खाते खुलवातें थे वहा से दस्तावेज ले जाकर बैंक आंफ महाराष्ट के एटीएम , पासबुक इकट्ठा कर मोबाईल सिम भी पृथक से खाताधारको से इश्यु करते थे एवं इन सभी दस्तावेजों का उपयोग अवैध पेसों के लेन देन संबंधी धोखाधड़ी में करते थे । 

*विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार*

अनूपपुर जिले में फरियादिया निवासी ग्राम थाना जैतहरी, जिला अनूपपुर अपनी पुत्री एवं पति के साथ थाना उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट किया कि ग्राम बीड निवासी वीर सिंह गोंड द्वारा उनकी मानसिक रूप से विक्षिप्त पुत्री के साथ गलत कार्य (दुष्कर्म) किया गया है।

फरियादिया के आवेदन पर थाना जैतहरी में अपराध धारा 64(2)(i), 64(2)(k) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया l मामले की गंभीरता के देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर मोती उर रहमान द्वारा तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देश पर फरार आरोपी वीरसिंह गोंड  पिता धनराज सिंह उम्र 32 वर्ष  निवासी ग्राम बीड की पता-तलाश कर 48घंटे के भीतर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को दिनांक 28.02.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल दाखिल कराया गया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget