प्रेम संबंध में गला घोंटकर महिला की हत्या, 24 घंटे में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

प्रेम संबंध में गला घोंटकर महिला की हत्या, 24 घंटे में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अनूपपुर। 

जिले के थाना चचाई पुलिस ने अंधी हत्या के एक मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 25 मार्च को ग्राम पंचायत बकही के सरपंच पति द्वारा सूचना दी गई कि महादेवरा मंदिर के पास पहाड़ी के ऊपर जंगल में एक अज्ञात महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मृत्यु गला घोंटने से होना सामने आया। जांच के दौरान मृतिका के परिजनों से पूछताछ की गई, जिसमें पता चला कि उसका सतेंद्र गुप्ता उर्फ संगम 27 वर्ष निवासी रामपुर से प्रेम संबंध था।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने 9 मार्च को मृतिका को मिलने के बहाने बुलाया और मोटरसाइकिल से सुनसान जंगल में ले जाकर विवाद के बाद दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को पेड़ पर लटकाकर फरार हो गया। जिसके बाद थाना चचाई में मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना चचाई की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget