अवैध रेत उत्तखनन एवं परिवहन पर 2 ट्रैक्टर जप्त, दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अनूपपुर
जिले थाना भालूमाड़ा की पुलिस टीम द्वारा अवैध रेत उत्खनन कर ट्रेक्टर ट्राली में लोड कर परिवहन करने वालों पर कार्यवाही करते हुए 26 मार्च 2026 के रात्रि में छिडमिडी भाद रोड में नाकाबंदी कर दो नीले रंग के सोनालिका ट्रेक्टर जिसमे एक बिना नम्बर का ट्रेक्टर को रोक चेक किया गया, जिसके ट्राली में 03 घन मीटर अवैध रेत लोड था, ट्रेक्टर चालक रामपाल चन्द्रा पिता रामशरण चन्द्रा उम्र 26 वर्ष निवासी लोहारी थाना मरवाही जिला जी.पी.एम. (छ.ग.) द्वारा बिना टीपी के रेता (खनिज) शिव घाट सोन नदी बरौर से ग्राम भाद ले जाना बताया। आरोपी ट्रेक्टर चालक रामपाल चन्द्रा द्वारा अवैध रुप से ट्रेक्टर के ट्राली में 03 घन मीटर रेत (खनिज) कीमती 6000 रुपये लोड कर परिवहन करते पाये जाने पर उक्त आरोपी ट्रेक्टर चालक के कब्जे से ट्रेक्टर मय ट्राली जप्त कर थाना लाकर सुरक्षार्थ खडा कराया गया, आरोपी चालक रामपाल चन्द्रा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 95/2026 धारा 303(2), 317(5) बीएनएस 4/21 खान खनिज अधिनियम का कायम कर विवेचना में लिया गया, वही दूसरा ट्रेक्टर क्रमांक CG 31 B 7537 नीले रंग का सोनालिका ट्रेक्टर को रोक कर चेक किया गया तो ट्रेक्टर ट्राली में 03 घन मीटर कीमती 6000 रुपये का खनिज रेता लोड था तथा चालक भुवनेश्वर सिंह पाव पिता कलम सिह पाव उम्र 26 वर्ष निवासी लोहारी थाना मरवाही जिला जीपीएम (छ.ग.) का बिना टीपी के शासन का चोरी का रेता परिवहन करते पाया गया उक्त आरोपी से ट्रेक्टर ट्राली एवं चोरी का रेता जप्त कर आरोपी के खिलाफ अप.क्र. 96/2026 धारा 303(2), 317(5) बीएनएस 4/21 खान खनिज अधिनियम का कायम कर विवेचना में लिया गया तथा वाहन मालिक के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
*दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
अनूपपुर के कोतवाली थाना अंतर्गत 16 जनवरी 2026 को 16 वर्षीय नाबालिग बालिका के अचानक घर से बिना बताये चले जाने एवं ना मिलने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 44/26 धारा 137(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया। टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा उक्त नाबालिग बालिका की लगातार प्रयास कर पतासाजी की गई। उक्त नाबालिग बालिका को जबलपुर में थाना हनुमानताल अंतर्गत टेढी नीम इलाके में एक किराये के कमरे में आरोपी शिवम राठौर पिता सुन्दरलाल राठौर उम्र 19 साल निवासी वार्ड न. 01 सामतपुर अनूपपुर के कब्जे से दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया है। आरोपी शिवम राठौर को उक्त आदिवासी नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर साथ में भगा ले जाने एवं दुष्कर्म किये जाने के आरोप में धारा 137(2), 65(1) बी.एन.एस. 5एल, 6 पाक्सो एक्ट 3(2) (V) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम में गिरफ्तार किया गया है।

