जंगल में जुआ खेलते 06 आरोपी गिरफ्तार, 26 हजार नगद, 06 मोबाइल, 01 मोटरसाइकिल जप्त
अनूपपुर
जिले के थाना कोतमा पुलिस द्वारा जुआरियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। थाना कोतमा को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पचखुरा के जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों के माध्यम से रुपये–पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम भेजकर मौके पर पहुँचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर जुआड़ी भागने का प्रयास करने लगे, किंतु सतर्कता से की गई घेराबंदी के चलते 06 आरोपियों को मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
पकड़े गए आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से नगद राशि 26,990 रु (छब्बीस हजार नौ सौ नब्बे रुपए) एवं 06 नग मोबाइल कीमती 34,500 रुपए एवं एक मोटरसाइकिल कीमती 50,000 रुपए तथा 52 ताश के पत्ते बरामद कर विधिवत जप्त किए गए। जुआड़ी अभय राव पिता अंजनी प्रसाद राव उम्र 26 वर्ष निवासी कोठी वार्ड नंबर 9 थाना बिजुरी, रामू शर्मा पिता राजेंद्र प्रसाद शर्मा उम्र 36 वर्ष निवासी कोठी वार्ड नंबर 10 थाना बिजुरी, मनीष यादव पिता संतोष यादव उम्र 26 वर्ष निवासी कोठी वार्ड नंबर 6 थाना बिजुरी, सरित श्रीवास्तव पिता रमाशंकर श्रीवास्तव उम्र 30 वर्ष निवासी कोठी वार्ड नंबर 7 थाना बिजुरी, अशोक प्रजापति पिता लखन प्रजापति उम्र 26 वर्ष निवासी कोठी वार्ड नंबर 4 थाना बिजुरी, मोहम्मद शब्बीर पिता मोहम्मद असगर उम्र 33 वर्ष निवासी लहसुई गांव वार्ड नंबर 15 थाना कोतमा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम एवं धारा 49 बी एन एस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
