समाचार 01 फ़ोटो 01

मृत भालू के नाखून काटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, काटे गए नाखून व मोटरसाइकिल जप्त

अनूपपुर

जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूरी स्थित लखनपुर गांव के जंगल में 15 दिन पूर्व मृत भालू के शरीर से नाखून काटकर ले जाने वाले तीन आरोपियों को वन विभाग द्वारा नाखून,टांगिया एवं मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया।

घटना के संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी अनूपपुर स्वर्ण गौरव सिंह ने बताया कि 19 फरवरी की रात मुखबिर से सूचना मिलने पर वन परिक्षेत्र अनूपपुर के अगरियानार बीट अंतर्गत लखनपुर गांव से लगे जंगल में पत्थरों की गुफा के नीचे वन्यप्राणी भालू विगत 15 दिनों के लगभग से प्राकृतिक कारणों से मृत स्थिति में रहा जिसके शरीर के अंगों को जंगली जानवरों द्वारा खा कर जंगल में ले गए रहे इसी बीच लखनपुर गांव के कुछ लोगों को भालू के मृत में पड़े होने की सूचना पर आरोपियों द्वारा भालू के एक पैर के नाखून टांगी से काट कर एवं भालू के बाल को अपने साथ ले गए रहे मुखबिर से घटना की सूचना मिलने पर वन मंडलाधिकारी अनूपपुर डेविड ब्यंकटराव चनाप,एसडीओ वन अनूपपुर प्रीतेश पखाले को जानकारी दिए जाने एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर खोजबीन करने दौरान तीन आरोपी जगदीश पिता जयसिंह नायक 48 वर्ष,राजेंद्र पिता जेठू कोल 35 वर्ष दोनों निवासी घोघराटोला एवं दीप नारायण पिता मोतीलाल कोल 43 वर्ष निवासी लखनपुर तीनों कोतवाली थाना अनूपपुर के द्वारा मृत भालू के नाखूनों एवं बाल को काटकर अपने साथ ले जाने पर पूछताछ कर काटे गये नाखून,नाखून काटने वाला औजार टांगी एवं एक प्लेंटीना मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 4902/24 वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

इस दौरान डांग स्कार्ट से स्थल का परिक्षण कराते हुए आरोपियों की खोजबीन की गई तथा पशु चिकित्सक सचिन समैया से मृत भालू के शव का परीक्षण/निरीक्षण कराया गया।

समाचार 02 फ़ोटो 02

जैतहरी में मौत का क्लीनिक बेनकाब, 12वीं पास लगा रहा था इंजेक्शन, मामला दर्ज करने में देरी क्यूं

*सीएमएचओ ने पुलिस अधीक्षक को भेजा प्रतिवेदन, पहले भी हो चुकी है शिकायत*

अनूपपुर

जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, अनूपपुर द्वारा जैतहरी नगर में संचालित एक कथित झोलाछाप क्लीनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विस्तृत प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला-अनूपपुर के पत्र क्रमांक क./अ.प्रा./2026/245 अनुसार, जैतहरी के मुख्य मार्ग पर रामअभिलाष द्विवेदी द्वारा अवैध रूप से क्लीनिक संचालित किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर के निर्देशानुसार दिनांक 16 फरवरी 2026 को जिला स्तरीय जांच दल गठित किया गया। जांच दल के अध्यक्ष अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जैतहरी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

जांच के दौरान क्लीनिक संचालक रामअभिलाष द्विवेदी मौके से अनुपस्थित पाए गए। उनकी अनुपस्थिति में लोकनाथ यादव (उम्र 36 वर्ष), निवासी ग्राम बलबहा सिवनी, जैतहरी, मरीजों को दवाई, इंजेक्शन और ग्लूकोज की बॉटल लगा रहा था। पूछताछ में उसने स्वयं को केवल 12वीं उत्तीर्ण बताया तथा पिछले 10 वर्षों से उक्त क्लीनिक में कार्यरत होने की बात स्वीकार की। उसका लिखित बयान भी संलग्न किया गया है।

मरीजों को बिस्तर पर लिटाकर कर रहा था इलाज निरीक्षण के दौरान दो मरीज कुसुम पति शिवकुमार, निवासी गुवांरी जैतहरी, मोतीलाल पिता देहचा, निवासी चोई जैतहरी, क्लीनिक के भीतर बिस्तर पर लेटे हुए इंजेक्शन एवं बॉटल लगवाते पाए गए। मौके पर पंचनामा तैयार किया गया, संपूर्ण कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई तथा दवाइयों, इंजेक्शन और बॉटल को जब्त किया गया।

सीएमएचओ कार्यालय के अनुसार, वर्ष 2024 में भी रामअभिलाष द्विवेदी के विरुद्ध झोलाछाप चिकित्सा की शिकायत प्राप्त हुई थी। पत्र क्रमांक विनिमय/2024/2353 दिनांक 26 जुलाई 2024 के माध्यम से वैधानिक कार्रवाई हेतु प्रकरण अग्रेषित किया गया था, किंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब पुनः कार्रवाई के आधार पर विस्तृत प्रतिवेदन, वीडियोग्राफी, फोटो एवं पंचनामा संलग्न कर पुलिस अधीक्षक, अनूपपुर को विधिसम्मत कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया है।सीएमएचओ ने स्पष्ट रूप से पुलिस प्रशासन से वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। 

समाचार 03 फ़ोटो 03

गलत बयानबाजी पर तीन मंत्रियों सहित मुख्यमंत्री का पुतला दहन, कांग्रेस ने की इस्तीफे की मांग 

अनूपपुर

जमुना कोतमा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जमुना–बदरा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना के नेतृत्व में शुक्रवार को थाना भालूमाडा के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों राजेंद्र शुक्ला, विजय शाह एवं कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया, प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए संबंधित मंत्रियों के इस्तीफे की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कफ सिरप कांड से कई परिवारों की जिंदगी प्रभावित हुई है, वहीं इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों की जिम्मेदारी भी सरकार ने नहीं ली साथ ही सेना के संबंध में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के खिलाफ मुख्यमंत्री के बयान को लेकर भी कांग्रेस ने नाराजगी जताई।

इस दौरान मीडिया से बातचीत में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के तीनों मंत्री बेलगाम हो चुके हैं और जनता से जुड़े गंभीर मामलों में कोई जिम्मेदारी नहीं ले रहे हैं उन्होंने कहा कि दूषित पानी से इंदौर में हुई मौतों, सेना पर की गई कथित टिप्पणी और कफ सिरप कांड से कई लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, लेकिन इसके बावजूद संबंधित मंत्रियों और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कोई जिम्मेदारी नहीं ली उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री द्वारा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के खिलाफ की गई बयानबाजी भी दुर्भाग्यपूर्ण है।

मुन्ना ने कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया है और संबंधित मंत्रियों व मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने सुधार नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी 24 तारीख को विधानसभा का बृहद घेराव करेगी इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और नगर पालिका के प्रत्येक वार्ड में धरना-प्रदर्शन कर सरकार को इस्तीफा देने पर मजबूर करेंगें।

समाचार 04 फ़ोटो 04

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर 

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 19 वर्षीय नवयुवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के अपराध में आरोपी शिवम महरा निवासी ग्राम हथगला थाना बुढार जिला शहडोल को गिरफ्तार किया गया है।

थाना कोतवाली अनूपपुर क्षेत्रान्तर्गत निवासी 19 वर्षीय नवयुवती द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि शिवम महरा निवासी ग्राम हथगला जिला शहडोल ने मित्रता की और शादी करने का विश्वास दिलाकर पिछले एक साल से शारीरिक शोषण किया जा रहा है। जो उक्त रिपोर्ट पर तत्काल अपराध क्रमांक 105/26 धारा 69 बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया जाकर टी. आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा, प्रधान आरक्षक शेख रसीद , आरक्षक अब्दुल कलीम की टीम के द्वारा आरोपी शिवम महरा पिता विजय महरा उम्र 21 साल निवासी ग्राम हथगला थाना बुढार जिला शहडोल को गिरफ्तार किया गया है।

समाचार 05 फ़ोटो 05

पेट दर्द की बीमारी के कारण युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, तीन माह से थी परेशान

शहडोल 

जिले के पपौंध थाना क्षेत्र अंतर्गत बहेरिया गांव में 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती पिछले तीन महीनों से लगातार पेट दर्द से परेशान थी। परिजन उसका स्थानीय अस्पताल में उपचार करवा रहे थे, लेकिन दर्द में सुधार नहीं होने से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान रहने लगी थी।

पुलिस के अनुसार बहेरिया निवासी कुमारी शालिनी सिंह (19) ने अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली। घटना के समय परिजन घर पर ही मौजूद थे। सुबह के समय उसे तेज पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। परिवार के लोगों को लगा कि वह आराम कर रही है, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आने पर उसकी मां कमरे के पास पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था। जब झांककर देखा गया तो शालिनी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।

घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजेन्द्र मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जांच में परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शालिनी के पेट में पिछले तीन माह से असहनीय दर्द रहता था, जिसके कारण वह रातभर सो नहीं पाती थी। परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर बताई जा रही है, जिससे उसे बड़े अस्पताल में दिखाना संभव नहीं हो सका। स्थानीय स्तर पर इलाज जारी था, लेकिन दर्द में कमी नहीं आई।

समाचार 06 फ़ोटो 06

घायल नन्हें बेजुबान का कराया उपचारपेश की मानवता की मिशाल

उमरिया

मानव को यदि तकलीफ हो तो, वह दूसरे से अपनी तकलीफ बयां कर देता है, लेकिन यदि मूक जानवरों पर कोई संकट आ जाए तो वे अपनी तकलीफ बयां नही कर पाते है , मूक जानवरों की पीड़ा समझते हुए युवा टीम उमरिया ने गत दिवस घायल अवस्था में मिला बेजुबान नन्हा डॉग का इलाज कराया ।

उमरिया जिले के सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा पाली प्रोजेक्ट रोड  के समीप एक  नन्हा बेजुबान खून से लथपथ व गंभीर रूप से घायल अवस्था में रोड पर मिली। इसकी सूचना युवा टीम उमरिया के सदस्यों को प्राप्त हुई तत्काल प्रभाव से पशु चिकित्सालय पाली में सूचित कर पशु डॉ. को घटनास्थल पर ले जाकर गाय का उपचार कराया गया। इस कार्य से युवाओं के नगर के लोग काफी सराहना भी कर रहे हैं। इस दौरान पशु चिकित्सा से  डॉ द्विवेदी, सहायक अर्जुन सिंह, युवा टीम संयोजक हिमांशु तिवारी, राहुल सिंह,अभिनय द्विवेदी ,सौरव पांडेय,पुष्पेंद्र शुल्का उपस्थित रहे।

समाचार 07 फ़ोटो 07

प्रतिबंधित पॉलिथीन के विरूद्व कार्यवाही, 2800 का जुर्माना

शहडोल

कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती आशा भंडारी के निर्देशानुसार नगरपालिका शहडोल अंतर्गत नगरपालिका के मैदानी अमले द्वारा प्रतिबंधित पॉलीथीन के उपयोगकर्ताओ के विरूद्व कार्यवाही की गई।

इसी अनुक्रम में शहडोल नगर के थोक एवं फुटकर विक्रेताओं की 10 दुकानों पर छापामार कार्यवाही करते हुए 22 किलो 550 ग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज़ पॉलिथीन जब्त की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले संबंधित दुकानदारों पर कुल 2800 रूपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया। प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग न करने चेतावनी  देते हुए कपड़े एवं जूट के थैलों सहित अन्य पर्यावरण हितैषी विकल्प अपनाने के लिए समझाइष दी गई।

समाचार 08 फ़ोटो 08

खनिज रेत का अवैध परिवहन करते वाहन हुआ जब्त 

अनूपपुर

जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने हेतु कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में खनिज विभाग द्वारा सघन कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में प्रभारी खनिज अधिकारी श्रीमती ईशा वर्मा एवं सर्वेयर अमित कुमार, सहायक उपनिरीक्षक थाना बिजुरी श्री प्रदीप अग्निहोत्री एवं अन्य के साथ गुरुवार की रात्रि लगभग 01 बजे ग्राम छतई में खनिज रेत का ओवरलोडिंग व अवैध परिवहन करते हुए 01 वाहन MP65GA1443 को जब्त किया गया तथा आगामी निर्देश तक बिजुरी थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। उक्त प्रकरण में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के नियम 19 (1), (2) एवं (3) के अंतर्गत विधिसम्मत कार्यवाही की गई।

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget