बोर्ड परीक्षा ड्यूटी का करेंगे बहिष्कार, पटवारी अनिश्चित कलम बंद हड़ताल पर वेतन न मिलने से आर्थिक तंगी

बोर्ड परीक्षा ड्यूटी का करेंगे बहिष्कार, पटवारी अनिश्चित कलम बंद हड़ताल पर वेतन न मिलने से आर्थिक तंगी 

*मुख्य सचिव, कलेक्टर, डीईओ को पत्र लिख दी चेतावनी*


अनूपपुर

मध्यप्रदेश पटवारी संघ जिला इकाई अनूपपुर विज्ञापन देते हुए चेतावनी दिया गया था की जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी हमारा अधिकार नहीं दिया जाएगा तब तक हम अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे ।जिले में पटवारी संघ ने अपनी मांगों और लंबित वेतन को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। संघ ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 25 फरवरी तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो 26 फरवरी से वे माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में दी जा रही सेवाओं का बहिष्कार करेंगे।

पटवारी पिछले आठ दिनों से कलमबंद हड़ताल पर हैं। संघ का कहना है कि वेतन नहीं मिलने से पटवारी आर्थिक संकट में हैं। इस संबंध में जिलाध्यक्ष चेतन सिंह मरावी के नेतृत्व में मुख्य सचिव, राजस्व विभाग और शिक्षा विभाग को पत्र भेजा गया है। पत्र में बताया गया है कि वेतन के अभाव में पटवारियों को राशन खरीदने, बच्चों की फीस जमा करने और बैंक की किश्त चुकाने में परेशानी हो रही है। कई पटवारियों के पास परीक्षा केंद्रों तक जाने के लिए वाहनों में ईंधन भराने तक के पैसे नहीं बचे हैं।

संघ का कहना है कि हड़ताल पर होने के बावजूद छात्र हित को देखते हुए वे अब तक कलेक्टर प्रतिनिधि की जिम्मेदारी निभा रहे थे। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं होने के कारण अब काम जारी रखना मुश्किल हो गया है। संघ ने आरोप लगाया कि 11  दिन बीतने के बाद भी प्रशासन ने बातचीत या समाधान की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया।

जिले में इस समय बोर्ड परीक्षाओं के लिए 59 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कलेक्टर प्रतिनिधि की भूमिका परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा के लिए अहम मानी जाती है। पटवारी संघ ने कहा है कि 25 फरवरी तक वे सहयोग करेंगे, इसके बाद की स्थिति की जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। संघ के इस अल्टीमेटम से शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन में हलचल बढ़ गई है। पटवारी संघ का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती तब तक हम कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहेंगे।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget