अवैध खनिज उत्तखनन व परिवहन करने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त
शहडोल
पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव के मार्गदर्षन एवं निर्देषन में शहडोल जिले में खनिजो के अवैध उत्खनन एवं परिवहन रोकने के लिए पुलिस विभाग द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी अनुक्रम में देवलोंद पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी के दौरान बुडवा की ओर से एक आयशर ट्रैक्टर बिना नंबर की एवं ट्रॉली में अवैध रेत लोड कर तेज गति से जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया गया, किंतु चालक नहीं रुका तथा तेज गति से वाहन चलाते हुए मुख्य मार्ग छोड़कर जंगल के पास नाले में ट्रॉली पलट दी, जिससे ट्रॉली में लोड रेत आंशिक रूप से नाले में गिर गई। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अजय वैस पिता देवीदीन वैस उम्र 23 वर्ष निवासी झिरिया थाना देवलोद बताया।
ट्रॉली में लोड रेत के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया। अपराध प्रमाणित पाए जाने पर बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं ट्रॉली में लोड लगभग आधी ट्रॉली रेत को विधिवत जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। चालक का कृत्य धारा 303(2), 317 बी.एन.एस., 4/21 खनिज अधिनियम, 130, 177(2), 130(1), 177(3) मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाया गया। जप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को वैकल्पिक चालक की व्यवस्था कर थाना लाकर थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया।
