ऑनलाइन गेम ने उजाड़ा परिवार, पत्नी व बेटी को पिलाया जहर, पिता बेटी की मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती

ऑनलाइन गेम ने उजाड़ा परिवार, पत्नी व बेटी को पिलाया जहर, पिता बेटी की मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती


शहडोल 

जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। ऑनलाइन गेम में लाखों रुपये हारने के बाद एक व्यक्ति ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे उसकी 16 वर्षीय बेटी और बाद में खुद उसकी भी मौत हो गई, जबकि पत्नी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

पुलिस के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती, सत्यम वीडियो के पास रहने वाले शंकर गुप्ता (40) को ऑनलाइन गेम खेलने की लत लग गई थी। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से लगातार गेम में बड़ी रकम हार रहा था और लाखों रुपये गंवा चुका था। आर्थिक तंगी और बढ़ते कर्ज के दबाव में वह मानसिक रूप से काफी तनाव में रहने लगा था।

मंगलवार रात उसने कथित तौर पर अपनी पत्नी राजकुमारी गुप्ता (36) और 16 वर्षीय पुत्री स्वाति गुप्ता को कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया और स्वयं भी जहर का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में तीनों की हालत बिगड़ने लगी। घर से आ रही आवाजें सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और तीनों को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान स्वाति गुप्ता ने दम तोड़ दिया। वहीं शंकर की हालत भी लगातार बिगड़ती गई और बुधवार देर शाम उसकी भी मौत हो गई। पत्नी राजकुमारी गुप्ता का उपचार जारी है और उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना के समय दंपति का बेटा घर पर मौजूद नहीं था, जिससे वह सुरक्षित बच गया।

मामले की जानकारी देते हुए उप निरीक्षक उपेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रकरण में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में ऑनलाइन गेम में भारी आर्थिक नुकसान को घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकें।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget