मृत मिला सफेद पीठ वाला गिद्ध, अवैध रेत परिवहन पर ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त

मृत मिला सफेद पीठ वाला गिद्ध, अवैध रेत परिवहन पर ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त


अनूपपुर

बुधवार की दोपहर वन परिक्षेत्र अनूपपुर के किरर बीट अंतर्गत किरर से बड़हर मुख्य मार्ग पर एक सफेद पीठ,सफेद दुम वाला गिद्ध मुख्य मार्ग के किनारे अज्ञात कारणो से मृत स्थिति में पड़े होने की सूचना मनोज पटेल सचिव ग्राम पंचायत औढेरा द्वारा वन्यजीव संरक्षक अनूपपुर शशिधर अग्रवाल को अवगत कराए जाने पर श्री अगवाल द्वारा वन परिक्षेत्र अधिकारी अनूपपुर स्वर्ण गौरव सिंह एवं परि,सहायक किरर रिटर्ड रेगी राव को अवगत कराया गया, सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर मृत गिद्ध के शव को सुरक्षित वन चौकी किरर में ला कर रखा गया है।

विदित है कि 20-21 एवं 22 फरवरी को प्रदेश स्तर पर सभी वन मण्डलो के वन परिक्षेत्रो में संकटापन्न गिद्धों की गणना का कार्य तीन दिनों तक कराया गया रहा जिसमें वन परिक्षेत्र अनूपपुर के बड़हर,किरर एवं औढेरा बीट के जंगलों में गिद्धों के चट्टान एवं विभिन्न प्रकार के पेड़ों में विचरण करने पेड़ों में घोसला एवं चट्टानों में आवासों में रहना पाए गए रहे हैं। अचानक अज्ञात कारण से एक गिद्ध की मौत चिंता का विषय बना हुआ है। 

*अवैध रेत परिवहन पर ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त*


अनूपपुर जिले के थाना भालूमाड़ा की टीम को मुखबिर की सूचना मिली की एक व्यक्ति एक नीले रंग की महिंद्रा स्वराज कम्पनी का ट्रेक्टर ट्राली में अवैध रेता लोड कर केवई नदी से बाजार दफाई भालूमाडा तरफ जा रहा है सूचना मिलने पर तत्काल थाना प्रभारी भालूमाडा के नेतृत्व में भालूमाडा पुलिस स्टाफ द्वारा बाजार दफाई रोड में घेराबंदी कर नीले रंग की महिंद्रा स्वराज  कम्पनी के बिना नंबर प्लेट के ट्रेक्टर को रोक कर चेक करने पर बिना रायल्टी/टीपी के अवैध रुप से ट्रेक्टर के ट्राली में 3 घन मीटर रेत (खनिज) लोड कर परिवहन करते पाये जाने पर ट्रेक्टर चालक दीनदयाल बैगा पिता शंखू बैगा उम्र 40 वर्ष निवासी लाइन दफाई भालूमाडा के कब्जे से उक्त ट्रेक्टर मय ट्राली में लोड 3 घन मीटर रेत को जप्त कर थाना लाकर सुरक्षार्थ थाना परिसर में खडा कराया गया एवं आरोपी ट्रेक्टर चालक दीनदयाल बैगा  के विरूद्ध अपराध क्रमांक 56/2026 धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/21 खान खनिज अधि. का पंजीबद्ध किया गया है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget