अज्ञात बदमाशो ने किराना दुकान में लगाई आग, 5 लाख का सामान जलकर हुआ खाक, पुलिस जांच में जुटी

अज्ञात बदमाशो ने किराना दुकान में लगाई आग, 5 लाख का सामान जलकर हुआ खाक, पुलिस जांच में जुटी


शहडोल

जिले के सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेन्दुडोल में अज्ञात बदमाशों द्वारा एक किराना दुकान में आग लगाने का मामला सामने आया है। इस घटना में दुकानदार को लगभग 5 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और पीड़ित परिवार सदमे में है।

जानकारी के अनुसार, तेन्दुडोल निवासी कमलेश की गांव में “कमलेश किराना स्टोर” नाम से थोक किराना दुकान संचालित है। गुरुवार रात करीब 10 बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो शटर और रोशनदान से धुआं निकलता दिखाई दिया। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी और पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई।।

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा काउंटर, राशन सामग्री, तेल, साबुन, दाल-चावल सहित अन्य किराना सामान पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। प्रारंभिक आकलन के अनुसार लगभग 5 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला आगजनी का प्रतीत हो रहा है। जांच में सामने आया है कि दुकान के शटर के नीचे से ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई गई है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही सीधी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget