बूचड़खाने ले जा रहे 21 मवेशियों से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, 3 आरोपी गिरफ्तार

बूचड़खाने ले जा रहे 21 मवेशियों से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, 3 आरोपी गिरफ्तार


शहडोल

गोहपारू पुलिस ने बूचड़खाने ले जाए जा रहे मवेशियों से भरे ट्रक को पकड़कर पशु तस्करी का भंडाफोड़ किया है। गुरुवार तड़के करीब 5 बजे थाना क्षेत्र के फॉरेस्ट बेरियल के पास की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने लगभग 21 नग मवेशियों को मुक्त कराया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। ट्रक अनूपपुर जिले से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था, जिसे पहले ही रोक लिया गया।

पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश पासिंग एक ट्रक में अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी की जा रही है। मुखबिर ने वाहन का नंबर और रंग भी बताया। सूचना मिलते ही पुलिस ने रणनीति बनाकर फॉरेस्ट बेरियल के पास बेरियर बंद कराया और आगे एक निजी ट्रक खड़ा कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। जैसे ही संदिग्ध ट्रक वहां पहुंचा, उसे रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान ट्रक में ठूंस-ठूंसकर भरे गए लगभग 21 मवेशी पाए गए। मौके पर डायल 112 के दो वाहन और थाने से अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की फिराक में थे, लेकिन पहले से की गई घेराबंदी के कारण वे सफल नहीं हो सके। चालक सहित दो अन्य आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस का कहना है कि बरामद मवेशियों को बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। सभी मवेशियों को सुरक्षित निकालकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पूछताछ जारी है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही झींक बिजुरी चौकी पुलिस ने जंगलों के रास्ते पैदल मवेशियों की तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार कर 6 नग मवेशियों को तस्कर के कब्जे से मुक्त कराया था।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget