कुत्ते के हमले से सहकारी समिति के प्रबंधक घायल, थाने में हुई शिकायत

कुत्ते के हमले से सहकारी समिति के प्रबंधक घायल,  थाने में हुई शिकायत


अनूपपुर

जिले के कोतमा क्षेत्र के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कोठी के प्रबंधक छबिलेलाल प्रजापति पर पालतू कुत्ते के हमले का मामला सामने आया है। घटना में घायल हुए प्रबंधक ने मामले की लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

प्रबंधक छबिलेलाल प्रजापति ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वे अपने बहन के यहां आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से गए थे। कार्यक्रम के बाद वे अपनी पत्नी को बहन के घर छोड़कर अकेले कोतमा लौट रहे थे।

इसी दौरान सिलपुर निगवानी के पास अचानक निशांत सिंह पिता लखन सिंह, के पालतू कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान वे अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर पड़े, जिससे उन्हें कई जगह गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद राहगीर  उन्हें तुरंत कोतमा थाना लेकर पहुंचे, जहां इलाज के बाद उन्होंने लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि आरोपी निशांत सिंह के खिलाफ जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा और पालतू पशुओं की निगरानी को लेकर लोगों में चर्चा बनी हुई है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget