डॉक्टर का नशे की हालत में ड्यूटी में अभद्रता करने का लगा आरोप, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

डॉक्टर का नशे की हालत में ड्यूटी में अभद्रता करने का लगा आरोप, परिजनों ने किया जमकर हंगामा


शहडोल

बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज शहडोल में एक बार फिर डॉक्टर के व्यवहार को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। गायनी विभाग में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पर महिला मरीज के परिजनों से अभद्रता करने और नशे की हालत में ड्यूटी करने का आरोप लगाया गया है। मामला सामने आने के बाद अस्पताल परिसर में देर रात हंगामे की स्थिति बन गई।

जानकारी के अनुसार बुढार थाना क्षेत्र के चंगेरा गांव की उपसरपंच शिवानी त्रिपाठी (34) पत्नी दीपक त्रिपाठी को सोमवार रात करीब 10 बजे डिलीवरी के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया था। महिला को भर्ती कर ऑपरेशन किया गया, जिसमें नवजात बच्ची मृत्य पैदा हुई। परिजनों का कहना है कि बच्ची मृत अवस्था में पैदा हुई थी।

परिजनों के अनुसार रात करीब 2 बजे शिवानी त्रिपाठी को तेज दर्द होने लगा। इस दौरान उनके साथ मौजूद एक महिला परिजन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सीएमओ शशांक शर्मा के पास दर्द का इंजेक्शन लगाने की गुहार लेकर पहुंची। आरोप है कि इस पर डॉक्टर भड़क गए और महिला परिजन से अभद्र भाषा में बात करने लगे।

पीड़िता के पति दीपक त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि उनकी बुजुर्ग भाभी के साथ शराबी डॉक्टर ने बदतमीजी की और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। डॉक्टर ने यह तक कह दिया कि “क्या तुमने कभी बच्चे पैदा नहीं किए, दर्द नहीं होता है?” इतना ही नहीं, डॉक्टर ने मरीज को तत्काल डिस्चार्ज करने और घर भेजने की धमकी भी दी। वीडियो में भी साफ दिखाई दे रहा कि डॉक्टर नशे में धुत है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया और डॉक्टर पर शराब के नशे में ड्यूटी करने का आरोप लगाया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति को शांत कराया। प्रसूता महिला के पति ने कहा कि जब उप सरपंच महिला और उसके परिजनों के साथ मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का ऐसा व्यवहार है तो आम जनता के साथ कैसा होता होगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रभारी मंत्री शहडोल के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री हैं मैं उनसे भी इस मामले की शिकायत करूंगा।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget