जंगल में मिली युवक की अधजली लाश का खुलासा, एक गिरफ्तार, एक अस्पताल में, एक फरार

जंगल में मिली युवक की अधजली लाश का खुलासा, एक गिरफ्तार, एक अस्पताल में, एक फरार 


शहडोल

जिले के ब्यौहारी थाना अंतर्गत हनुमान घाटी के जंगल में मिली युवक की अधजली लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों की पहचान कर ली है। इनमें से आरोपी विपिन सिंह पुलिस गिरफ्त में है, जबकि दूसरा आरोपी रामभजन जबड़े की सर्जरी के कारण मेडिकल कॉलेज शहडोल में पुलिस निगरानी में उपचाररत है। तीसरा आरोपी, जो ट्रक चालक बताया जा रहा है, घटना के बाद से फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार 10 अक्टूबर को छोटू उर्फ राजकुमार साहू (22) निवासी ग्राम बिजही बैंक में पैसे जमा करने घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज की थी। मृतक अपने घर से 14 हजार रुपए लेकर निकला था। घटना के दो दिन बाद हनुमान घाटी के जंगल में वन कर्मियों को सर्चिंग के दौरान एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान लापता राजकुमार साहू के रूप में की। शव अधजली हालत में था तथा उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले।

मामले की जांच में पुलिस ने ब्यौहारी चुंगी नाका के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें मृतक तीन युवकों के साथ नजर आया। इसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। मोबाइल लोकेशन भी जांच का अहम आधार बनी। पूछताछ में आरोपी विपिन सिंह ने खुलासा किया कि हत्या से पहले तीनों ने मृतक के साथ शराब पी थी। इसी दौरान हुए विवाद में आरोपियों ने पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और उसके पास मौजूद 14 हजार रुपए लूट लिए। अपराध छिपाने के लिए शव को जंगल में ले जाकर सूखे पत्तों से ढंककर आग लगा दी थी। विपिन ने यह भी बताया कि शक दूर करने के लिए घटना के बाद आरोपी रामभजन अपने घायल जबड़े का इलाज कराने मेडिकल कॉलेज शहडोल में भर्ती हो गया, जहां उसका ऑपरेशन भी किया गया है। पुलिस उसके स्वस्थ होने पर गिरफ्तारी की कार्रवाई करेगी। वहीं ट्रक चालक आरोपी फरार है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget